फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manoj won two gold medals in archery

तीरंदाजी में मनोज ने जीते दो स्वर्ण पदक

Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Manoj won two gold medals in archery
मेरठ से जीतकर लौटी जिले के पुलिसकर्मियों की तीरंदाजी टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मेरठ में खेली गई जोनल स्तरीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में बुढ़ाना कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीते। टीम स्पर्धा में जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों का पुरस्कृत किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन

नौंवी अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता मेरठ में सात से आठ अप्रैल तक खेली गई। मेरठ जोन में शामिल जिलों के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। गाजियाबाद के रहने वाले और बुढ़ाना कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने पुरुष वर्ग की 30 और 50 मीटर स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। मनोज को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर चुना गया।
विज्ञापन

टीम स्पर्धा में मुजफ्फरनगर आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। टीम में पुलिस लाइन से उप निरीक्षक राकेश गौतम, हेड कांस्टेबल कुलदीप रावत, सिपाही मनोज कुमार, सिविल लाइन थाने से सिपाही हरवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सिपाही विनोद कुमार शामिल रहे। सिपाही मनोज और हरवीर सिंह को का चयन शानदार प्रदर्शन के चलते मेरठ जोन की टीम में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed