फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man suicide in Meerut, left a suicide note in his pocket

यूपी : फांसी लगाकर शख्स ने की आत्महत्या, जेब में मिला सुसाइड नोट

Sat, 16 Mar 2019 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Mar 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Man suicide in Meerut, left a suicide note in his pocket
जांच करती पुलिस

यूपी के मेरठ में शनिवार को एक अधेड़ उम्र के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स की मौत पर घर में कोहराम मच गया वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


नहाली गांव के एक शख्स की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां निवासी मृतक नैनसिंह ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच पड़ताल में पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नाहली निवासी मृतक नैन सिंह के भाई अशोक पुत्र कर्म सिंह ने सुसाइड नोट के आधार पर तहरीर देते हुए हरेंद्र, प्रवीन, रीमा व उसकी मां निवासी मैनापूठी थाना सरूरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक के भतीजे मनोज के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज था। इस संबंध में आरोपियों द्वारा मृतक नैनसिंह पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था और पांच लाख की मांग कर रहे थे। इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed