{"_id":"5fb0cfa48ebc3e9b8817641f","slug":"man-stabbed-to-death-after-he-sought-against-playing-dj-in-high-volume-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: डीजे बजाने के विरोध में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बचाव में आए फुफेरे भाई को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: डीजे बजाने के विरोध में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बचाव में आए फुफेरे भाई को भी किया घायल
Sun, 15 Nov 2020 12:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Nov 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को झिंझाना थानाक्षेत्र में डीजे बजाने का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर डाली, आरोपी ने बचाव में आए मृतक के फुफेरे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी दो भाइयों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी हरि ओम उम्र 22 साल शनिवार देर शाम दिवाली पर घर के बाहर मोमबत्ती लगा रहा था पड़ोस में रहने वाले मोंटी और गौरव तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे।
हरिओम ने डीजे को धीमी आवाज में बजाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मोंटी और गौरव दोनों भाई घर से चाकू लेकर आए और हरिओम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बचाव में आए उसके फुफेरे भाई रूपेंद्र निवासी गांव हरसाना को भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हरिओम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/