फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man shot while he went to water the field in Muzaffarnagar, injured

मुजफ्फरनगर: खेत में पानी चलाने गए युवक को मारी गोली, घायल, एक आरोपी को पहचाना

Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Man shot while he went to water the field in Muzaffarnagar, injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र  में खेत में पानी चलाने गए युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को जानसठ सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है, जिनसे उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।

विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटौड़ा के पूर्व प्रधान जयकार सिंह का बेटा आशु शनिवार दोपहर बाइक से खेत में पानी चलाने जा रहा था। आरोप है कि जंगल में पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। गोली पैर में लगते ही आशु लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जानसठ सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ रामबीर सिंह ने बताया कि घायल आशु ने तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया जांच में उक्त आरोपी से आशु पक्ष की काफी समय से रंजिश चल रही है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed