{"_id":"5fd78e758ebc3e3eb42f2e19","slug":"man-shot-his-younger-brother-after-a-minor-dispute-in-bijnor-district-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मामूली कहासुनी पर युवक ने छोटे भाई को दौड़ाकर तमंचे से मारी गोली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मामूली कहासुनी पर युवक ने छोटे भाई को दौड़ाकर तमंचे से मारी गोली, आरोपी फरार
Mon, 14 Dec 2020 09:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को आपसी विवाद के बाद भाई ने ही भाई की जान लेने की कोशिश की। मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को दौड़ा लिया और तमंचे से उस पर गोलियां बरसां दीं। गोली लगने युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद के कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला चाहशीरी निवासी साहिल 19 व खुर्रम पुत्र राशिद सगे भाई हैं। सोमवार को साहिल घर से कहीं जा रहा था। रास्ते में उसके भाई खुर्रम ने उसे रोक लिया। दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद खुर्रम ने तमंचे से साहिल पर गोली चला दी और फरार हो गया।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच युवक के परिजनभी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि रविवार रात को दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। भाई ने भाई को किसी बात के विवाद को लेकर गोल मारी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। साहिल के हाथ व सीने पर छर्रे लगे हैं। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।