{"_id":"5e7864738ebc3e76c604852a","slug":"man-killed-the-old-person-with-an-axe-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध को मौत के घाट उतारा, बेटा घायल, इस बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध को मौत के घाट उतारा, बेटा घायल, इस बात पर हुआ था विवाद
Mon, 23 Mar 2020 12:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
injured
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह मवेशियों के लिए घर के आंगन में खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर उनके पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बेटे को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के हबीबपुर तपोवन गांव की है। इस गांव का सद्दूक (60) सुबह करीब 11 बजे अपने घर के आंगन में मवेशियों के लिए खूंटा गाड़ रहा था। इस पर उसके पड़ोसी महरूफ ने विरोध किया। महरूफ का कहना था कि वह उसकी जगह में खूंटा गाड़ रहा है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
आरोप है कि महरूफ ने अपने भाई और दो बेटों के साथ मिलकर सद्दूक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए आए सद्दूक के बेटे शफक्कत पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। बाप बेटे को खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरते देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सद्दूक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके बेटे शफक्कत को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी मिर्जापुर विदेशपाल गिरि ने बतायाए कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।