फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man killed his brother for eight bigha land in bijnor, Police arrested three including the accused brother

Murder: पहले जमकर पिलाई शराब, फिर दोस्तों संग मिलकर भाई को दी खौफनाक मौत, सामने आई हत्या की ये वजह

Mon, 23 May 2022 03:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 May 2022 03:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर डाली। 21 मई को युवक का शव जंगल में मिला था। वहीं हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी व उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Man killed his brother for eight bigha land in bijnor, Police arrested three including the accused brother
up crime news - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सिर्फ 8 बीघा जमीन हड़पने के लिए युवक ने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर सगे भाई की हत्या कर दी हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के जंगल में 20 मई को एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त 20 वर्षीय लवी पुत्र स्वर्गीय शूरवीर सिंह निवासी गांव रसीदपुर घड़ी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत होना पाया गया। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत:  जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी शोभित पुत्र शूरवीर निवासी रसीदपुर गढ़ी, वासु उर्फ यश कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी रामपुर बकली और गजेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी ताहरपुर थाना हल्दौर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में मृतक के भाई शोभित ने बताया कि उसके हिस्से में 8:30 बजे जमीन थी और इतनी ही जमीन उसके भाई लवी के पास है। सुमित ने अपने हिस्से की जमीन को काफी समय पहले भेज दिया था और सारा पैसा मौज मस्ती तथा शराब पीने में उड़ा दिया। अब उसकी आर्थिक स्थिति खराब हुई तो आरोपी ने अपने भाई रवि की हत्या कर आने का प्लान बना लिया। हत्या के पीछे मकसद लवी के हिस्से की 8 बीघा जमीन हड़पना था।

हत्यारोपी शोभित ने अपने साथी बासु और गजेंद्र के साथ मिलकर साजिश के तहत 19 मई की शाम कार से अपने भाई लवी को हरिद्वार घुमाने के बहाने ले गया। जिसने लफड़ा खान नदी के किनारे शराब पी और लवी को भी शराब पिलाई। नशे की हालत में होने पर गमछे से लवी का गला घोट दिया और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed