मुजफ्फरनगर: ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी जयकुमार किसान शनिवार की सुबह प्रतिदिन की तरह घूमने के लिए निकले थे। उनकी साइकिल निरगाजनी झाल नहर पुल पर खड़ी मिली थी। मौके पर पहुंचे परिजनों को वहां एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था। शनिवार से ही नहर में जयकुमार की तलाश की जा रही थी।
रविवार को उनका शव पीएसी के गोताखोर टीम ने बरामद कर लिया। मृतक के बेटे संदीप ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई विशाल की शादी दो वर्ष पूर्व निरगाजनी ( हाल निवासी शुकतीर्थ ) निवासी प्रमोद की पुत्री के साथ हुई थी।
आरोप है कि तभी से विशाल की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि विशाल के ससुराल वाले उसके पिता सहित पूरे परिवार को प्रताड़ित करते चला रहे थे। उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहे थे।
शुक्रवार की शाम विशाल के ससुर प्रमोद, साला सनी रहमतपुर आए थे। आरोप है कि उन्होंने पिता से गाली गलौज की थी। पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। इसी के चलते उसके पिता ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।