{"_id":"61adb5688ca3bb7a530eaf5d","slug":"man-died-in-an-accident-on-kankar-kheda-bypass-after-car-and-bullet-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास पर कार और बुलेट की जोरदार भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास पर कार और बुलेट की जोरदार भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत
Mon, 06 Dec 2021 12:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:32 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा बाईपास पर रविवार देर रात दो बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुलट और कार की जोरदार भिड़ंत होने के बाद हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala, meerut
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में जिटौली कट के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। एक युवक की सीआरपीएफ में नौकरी लग चुकी थी, जबकि दूसरा घर का इकलौता चिराग था। दोनों के परिवारों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत के गांव बिजरोल निवासी अमनदीप (23) पुत्र स्वर्गीय सत्येंद्र सिंह व बागपत के ही गांव गांगनोली थाना दोघट निवासी दीपक राठी (23) पुत्र धर्मवीर रविवार देर रात बुलेट से दिल्ली की तरफ से लौट रहे थे। जिटौली कट के पास एक कार ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार-बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दीपक परिवार के साथ वर्तमान में मेरठ में ही रह रहा था। उसने जिटौली गांव के पास डेयरी खोल रखी थी। परिजनों के मुताबिक उसकी सीआरपीएफ में नौकरी लग गई थी और वह ज्वॉइनिंग की तैयारी कर रहा था। वहीं अमनदीप के पिता सत्येंद्र की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। चाचा संजीव ने ही उसे इंटर तक पढ़ाया था। वह नौकरी की तलाश में था। अमनदीप की बहन पूजा, मुन्नी, मानसी, चाचा संजीव और मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल था। चाचा संजीव ने बताया कि उनके वंश में अमनदीप इकलौता लड़का था। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी। वहीं, पुलिस कार व क्षतिग्रस्त बुलेट को थाने ले गई। देर रात दोनों दोस्तों का उनके गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पिता गांव में करते हैं खेती, बेटा चला रहा था डेयरी
दीपक के पिता धर्मवीर गांगनोली में रहकर खेती करते हैं। बाकी परिवार मेरठ में आकर बस गया। धर्मवीर बीच-बीच में मेरठ आते रहते हैं। घर खर्च में दीपक पिता का पूरा साथ दे रहा था। दीपक के पिता धर्मवीर, मां और भाई अजय बुरी तरह टूट गए हैं।
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: रात में 17 छात्राओं को स्कूल में रोककर छेड़छाड़, 17 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज, एसओ लाइन हाजिर