फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man dead body found in a farm in partapur meerut

यूपी: मेरठ के परतापुर में बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका

Wed, 18 Sep 2019 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Sep 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
man dead body found in a farm in partapur meerut
हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 38 वर्षीय व्यक्ति की लाश बोरे में बंद मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में  जुट गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ कॉलेज के बाद अब आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन छात्र घायल, मीडियाकर्मियों से अभद्रता
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बजोट गांव के छोर पर खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को  घटना की सूचना दी। क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में युवक की हत्या का शक जताया जा रहा है। हत्या के बाद शव को बोरे में बंदकर सड़क किनारे फेंका गया है। मृतक के सिर में चोट के कई निशान मिले हैं। मामले में पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को भूखा प्यासा घर में किया कैद, बेटी ने एसएसपी से लगाई गुहार

उधर देहात क्षेत्र के ही फलावदा कस्बे में काले सिंह मंदिर के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति की गर्दन व गुप्तांग कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed