फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man arrested for marring a student hidingh the heligion in shamli

शामली : धर्म छिपाकर छात्रा से शादी करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से भागकर चौसाना आ गया था आरोपी

Wed, 02 Jun 2021 12:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

चौसाना चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने चौकी पर अपनी आमद दर्ज कराई और एक आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
man arrested for marring a student hidingh the heligion in shamli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में चौसाना थानाक्षेत्र में धर्म छिपाकर दसवीं की छात्रा से शादी करने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह 2013 से दिल्ली से फरार था और चौसाना पुलिस चौकी के निकट मंदिर में रह रहा था। 

विज्ञापन


चौसाना में मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे दिल्ली के जामिया थाने की स्पेशल पुलिस टीम ने दबिश दी। टीम ने पुलिस चौकी के निकट स्थित मंदिर से कंवरपाल उर्फ घूसू को हिरासत में लिया। कंवरपाल चौसाना का मूल निवासी है तथा कई साल से मंदिर में देखरेख करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि कंवरपाल ने 2013 में दिल्ली के जामिया नगर की रहने दसवीं एक छात्रा को अपना नाम फिरोज बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी कर ली। कुछ समय बाद मामले का खुलासा हुआ, तो आरोपी वहां से फरार होकर चौसाना आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने वर्ष 2013 में आरोपी कंवरपाल के खिलाफ धोखाधड़ी व धर्म छिपाकर शादी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने चौसाना में कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।


चौसाना चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने चौकी पर अपनी आमद दर्ज कराई और एक आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर दिल्ली निवासी लड़की से पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed