फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   malaria awareness conducted by students

छात्राओं ने ऑनलाइन मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

Sun, 26 Apr 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
malaria awareness conducted by students
मेरठ। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा शनिवार को ऑनलाइन मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें महाविद्यालय की 75 से अधिक छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमकुम ने मलेरिया फैलने के कारणों की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. भारती शर्मा, विभागाध्यक्ष, फिजिकल एजुकेशन ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया उन्मूलन अभियान से छात्राओं को अवगत कराया। गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी ने छात्राओं को घरेलू स्तर पर मलेरिया मच्छरों से बचने के उपाय की जानकारी दी। वहीं, घर पर पानी जमा न होने देना, कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहना, नालियों व फर्श को सूखा एवं साफ रखना, फिनाइल एवं अन्य घरेलू कीटनाशकों का इस्तेमाल करना तथा पूरी तरह ढके हुए हल्के सूती वस्त्रों को पहनने आदि के लिए प्रेरित किया। डॉ. अमर ज्योति बीएड विभाग का भी सहयोग रहा। डॉ. लता कुमार ने छात्राओं से कहा मलेरिया उन्मूलन हेतु सरकार के प्रयासों को जन-जन तक पहुचाएं एवं खुद भी इस अभियान का हिस्सा बनें। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या रानी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को बधाई दी एवं छात्राओं से जागरूक रहने एवं जागरूकता फैलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed