फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Main accused in Sompal's murder arrested

सोमपाल हत्याकांड में एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।

Thu, 08 Jul 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Main accused in Sompal's murder arrested
सोमपाल की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फलावदा। गांव कुंडा में कृषि भूमि के विवाद में हुई सोमपाल की हत्या के मुख्य आरोपी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। शेष आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
गांव कुंडा में कृषि भूमि के विवाद में 29 जून की मध्य रात्रि गोली मारकर सोमपाल की हत्या कर दी गई थी। आरोप है मेहताब पक्ष ने गन्ने की खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर सोमपाल की हत्या की गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के संबंध में सोमपाल के भाई यशपाल ने गांव के ही मेहताब, विकास, हरेंद्र, नरेंद्र, अंकुर, विकास, अरुण, कृष्ण पाल, जितेंद्र, योगेंद्र, अभिषेक, लक्ष्य तथा खतौली निवासी अनिल के खिलाफ भाई की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास पुत्र मेहताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी शिववीर सिंहं भदौरिया ने बताया कि विकास घटना का मुख्य आरोपी है। उसने ही बरामद तमंचे से सोमपाल की हत्या की थी। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास ने पूछने पर बताया कि उसने सोमपाल की हत्या नहीं की है। घटना वाले दिन सिर्फ जमीन पर कब्जा लेना उनका मकसद था, जिसे मृतक सोमपाल बैनामे के बाद भी नहीं छोड़ रहा था। विकास का कहना था उसने तो मात्र एक हवाई फायर 12 बोर के तमंचे से आत्मरक्षा के लिए किया था। मौत कैसे हुई, उसे जानकारी नहीं है।

------
बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
फलावदा। क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि दो जुलाई को उसकी बेटी घर पर सोई हुई थी। गांव गडीना निवासी नरेश उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed