{"_id":"661ab091da8fc824ae082aa5","slug":"mahamandaleshwar-received-threat-if-he-did-not-give-rs-five-lakh-by-calling-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: महामंडलेश्वर को मिली धमकी, पांच लाख नहीं दिए तो शरीर में पीतल भर देंगे, पांच बार कॉल कर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: महामंडलेश्वर को मिली धमकी, पांच लाख नहीं दिए तो शरीर में पीतल भर देंगे, पांच बार कॉल कर मांगी रंगदारी
Sat, 13 Apr 2024 09:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:54 PM IST
सार
मेरठ में अखिल भारतीय श्री पंच र्निमोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज से रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय श्री पंच र्निमोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज को मेरठ में फोन करके किसी ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर शरीर में पीतल भरने की धमकी दी है। महामंडलेश्वर की ओर से सदर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के बैंकर्स स्ट्रीट निवासी महेंद्र दास महाराज के मुताबिक शनिवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी तो शरीर में पीतल भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:रफ्तार पकड़ रही बयार चुनावी: मतदाताओं का रुख साफ नहीं, मुद्दे गायब जाति-धर्म का एजेंडा हावी
विज्ञापन
पहले तो महामंडलेश्वर ने इसे हल्के में लिया, लेकिन आरोपी ने पांच बार कॉल करके धमकी भरे लहजे में मांग दोहराई तो वह थाने पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।