फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   magazine will launch today on national poll day

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मैग्जीन होगी लांच

Tue, 25 Jan 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
magazine will launch today on national poll day
आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मैग्जीन होगी लांच
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरठ में अभी तक किए गए मतदाता जागरुकता अभियान पर एक मैग्जीन तैयार की गई है। इसका आज अनावरण किया जाएगा। मतदाता जागरुकता प्रभारी और मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि इस बार चुुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस बार ओलंपियिन के द्वारा भी जागरुक किया जा रहा है। जिससे युवा अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत कर सकें।
वहीं, दो दिन से चल रहे ऑनलाइन पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि चुनाव तक ऐसे ही मतदाता जागरुकता अभियान चलाते रहेंगे। जिससे लोगों में मतदान के लिए जागरुकता फैल सके। आवेदन कर सकते हैं लेकिन डाल नहीं पाएंगे
विज्ञापन

नए मतदाता बनने के लिए आप आवेदन तो कर सकते हैं। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव यानि दस फरवरी को होने वाले मतदान में आप वोट नहीं ड़ाल पाएंगे। आपकी वोट नामांकन खत्म होने तक बन जानी चाहिए। जिससे आपका नाम नई मतदाता सूची में जुड़ सके। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद एक ओर मौका नामांकन की अंतिम तिथि तक दिया जाता है। जिसके बाद एक सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट का प्रकाशन होता है। इस सूची को प्रत्याशियों को भी दिया जाता है। जिससे वह भी अपने क्षेत्र के मतदाताओं का मिलान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed