फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Lover dies on refusal to marry

प्रेमिका की शादी से पहले फांसी के फंदे पर झूल गया प्रेमी, मौत से मचा कोहराम, ये है पूरा मामला

Tue, 16 Feb 2021 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Lover dies on refusal to marry
युवक ने फांसी लगाई - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। वहीं युवती ने भी परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाने से इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर युवक फांसी पर झूल गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक युवती क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहने आई थी। इसी दौरान एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो दोनों के परिजनों ने आपस में बात की। मामला दो अलग वर्गों का होने पर दोनों के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। युवक ने युवती से परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पूछताछ में उगला सच, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवती के परिजनों ने 16 फरवरी को उसकी शादी तय कर दी। जानकारी होने पर युवक ने जान देने का एलान कर दिया। युवक के परिजन लगातार उसकी निगरानी में लगे थे। सोमवार सुबह युवक शौच के बहाने मकान के दूसरे हिस्से में गया। वहां भूसे के कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। घर में युवक नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। गंभीर हालत में परिजन युवक को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: साहब आज छोड़ दो, कल लगवा लेंगे फास्टैग, तस्वीरों में देखें कैसा था रात 12 बजे का नजारा

सीओ किठौर बृजेश कुमार ने कहा कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। मामले का पता लगाकर जांच कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed