खौफनाक कदम: प्रेमी-प्रेमिका ने होटल में दी जान, बाथरूम में मिले दोनों के शव, सामने आई ये बड़ी बात
Meerut News : प्रेमी और प्रेमिका ने एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव बाथरूम में मिले। बताया गया कि तीन दिन पहले गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली निवासी आमिर (20) और साजिदा (19) ने बुधवार शाम को मेरठ में कंकरखेड़ा के जेपी होटल के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। तीन दिन पहले दोनों के प्रेम-प्रसंग का परिजनों को पता चलने पर दोनों गांव से भाग गए थे।
लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ बुधवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। बुधवार शाम चार बजे दोनों ने होटल में कमरा लिया। सवा पांच बजे होटल के कर्मचारी ने देखा कि कमरे का गेट खुला था। दोनों कमरे में नहीं थे। उसने बाथरूम में देखा तो दोनों के शव कुंदे से लटके हुए थे।
यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP
इसके बाद होटल कर्मचारियों ने सूचना दी तो कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। दोनों के परिजन भी मेरठ पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली