फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple is jump front of super express train and boy death in accident at Meerut

खौफनाक अंत: घर से भागने का था प्लान, कूद गए ट्रेन के आगे, अधूरी रह गई प्रेम कहानी...

Thu, 23 Jan 2020 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lover couple is jump front of super express train and boy death in accident at Meerut
अस्पताल में भर्ती घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित परतापुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार शाम प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना पर जीआरपी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


परतापुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल शाम करीब 4:30 बजे परतापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे। दोनों में लंबी बातचीत हुई। इसके बाद दोनों रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़े हो गए। रेलवे फाटक के पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया कि ट्रेन आ रही है, हट जाओ। लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इसी दौरान सुपर एक्सप्रेस तेज गति से आ रही थी। ट्रेन को आते देख दोनों भागकर उसके आगे कूद गए। ट्रेन की टक्कर से युवती दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक ट्रेन से कट गया। 
विज्ञापन


सूचना पर एसओ जीआरपी किरण राज फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना कि दोनों खुदकुशी करने आए थे। सूचना के बाद उनके परिजन थाने पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने चुप्पी साध ली। साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे। परिजन उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अस्पताल भी पहुंची, जहां युवती की हालत में सुधार बताया गया। युवती 12 कक्षा की छात्रा बताई गई, जबकि युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिस्कान की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, अफसर भी हैरान

भागने के इरादे से आए थे
प्रेमी युगल का गांव एक और एक ही बिरादरी (अनुसूचित जाति) थी। दोपहर को दोनों घर से भागने के इरादे से निकले, लेकिन उनका प्लान बदल गया। युवती ने अपने एक परिचित को फोन किया था। उसने युवती को बताया कि तुम्हारे पिता बहुत बीमार है। अगर तुम चली गई तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे। प्रेमी युगल घर नहीं लौट सकते थे, ऐसे में आत्महत्या करने की ठानी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों क्रासिंग के पास करीब आधे घंटे तक बात करते रहे। 

परिजनों ने साधी चुप्पी
पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों ने शादी के नाम पर चुप्पी साध ली। बाद में दोनों के परिजनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें समझाया कि अब विवाद करने का क्या लाभ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed