{"_id":"5e1cc3e08ebc3e87e618c9c7","slug":"love-pair-suside-with-hanging-at-hastinapur-mawana-news-mrt463676968","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में खाली दुकान में फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में खाली दुकान में फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार दोपहर प्रेमी युगल ने खाली पड़ी दुकान में दुपट्टे से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों के मुताबिक युवक-युवती पड़ोसी थे, युवक की शादी तय होने से दोनों परेशान थे। परिजनों ने बिना पुलिस की कार्रवाई के दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
लोगों के मुताबिक मनोहरपुर कॉलोनी निवासी पड़ोसी 22 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवार मजदूरी करते हैं जबकि युवक-युवती पढ़ाई करते थे। दोनों के प्रेम प्रसंग की परिजनों को जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पूर्व परिजनों ने युवक की शादी तय कर दी। जिससे दोनों परेशान चल रहे थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे युवक के घर में बनी खाली पड़ी दुकान में युवक-युवती मिले। इस दौरान दोनों ने अन समझी में साथ मरने का फैसला ले लिया। परिजनों की परवाह किए बगैर दोनों ने दुपट्टे की सहायता से दुकान की छत में लगे कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कॉलोनी के लोगों ने दोनों को दुकान में फांसी पर लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने तय किया कि दोनों की मौत की जानकारी कॉलोनी से बाहर न जाए। सभी की सहमति के बाद आनन-फानन में युवक-युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसी ने भी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। अगर किसी के द्वारा तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।