फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Looted tractor, mobile and cash by taking the driver hostage

Meerut News: चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर, मोबाइल व नगदी लूटी

Sun, 21 May 2023 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Looted tractor, mobile and cash by taking the driver hostage
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र स्थित भीकुंड तिराहे पर बदमाशों ने शुक्रवार देर रात चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर, पांच हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। हालांकि बदमाश लकड़ी से भरे ट्राले को मौके पर ही छोड़ गए। चालक का आरोप है कि पुलिस ने लूट की बजाय चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है। अब उच्चाधिकारियों से मिलकर थाना पुलिस की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी सलमान ने बताया कि उसका भाई यूसुफ शुक्रवार सुबह 10 बजे वन विभाग की लकड़ी लेने गजरौला गया था। वापस लौटते समय रात के लगभग दो बजे गंगा पुल से होते हुए भीकुंड तिराहे पर पहुंचा तो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया और यूसुफ को कच्चे रास्ते पर ले जाकर मारपीट करते हुए पांच हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने उसे बांध कर डाल दिया और ट्राले को छोड़कर ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। यूसुफ कुछ देर बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर सड़क पर पहुंचा। तभी गंगा पुल की ओर से पुलिस की गाड़ी आती दिखाई दी। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात में ही कई रास्तों पर कांबिंग की, लेकिन बदमाशों व ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि पुलिस ने लूट की जगह चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पता चला है ट्रैक्टर को स्टार्ट छोड़कर चालक किसी से रास्ता पूछने उतर गया था, तभी चोर ट्रैक्टर ले गए। यदि जांच में अन्य तथ्य प्रकाश में आते हैं, तो धाराएं संशोधित कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed