फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot in mawana

हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ वारदातें कीं

Mon, 12 Aug 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
loot in mawana
भाजपा नेता की फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर व ठेकेदार जिन्हें बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की। - फोटो : MAWANA
मवाना। हथियादबंद आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने शनिवार रात बेखौफ होकर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने मुबारिकपुर मार्ग पर दो राहगीरों से लूट की। इसके बाद हस्तिनापुर रोड स्थित श्मशान घाट के समीप स्थित फैक्टरी में ठेकेदार समेत मजदूरों को बंधक बनाकर लूट की। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। वहीं, बदमाश तहसील बाईपास जुड्डी पर अंधेरे का लाभ उठाकर फायरिंग करते फरार हो गए। कई थानों की पुलिस ने रात में कांबिंग की परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गांव देदूपुर निवासी नीरज शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। उसे गैस गोदाम से आगे नकाबपोश करीब आठ बदमाशों ने रोक लिया। उन्होंने नीरज से छह हजार रुपये तथा कागजात आदि लूट लिये। इसी दौरान भाजपा नेता अशोक चौधरी का चालक मुबारिकपुर निवासी रामअवतार शर्मा साइकिल से गांव लौट रहा था। बदमाशों ने उससे भी पांच सौ रुपये लूट लिये। इसी बीच एक बाइक सवार यहां पहुंचा। बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया परंतु वह भागने में सफल रहा। नीरज ने कुछ दूर आगे जाकर यूपी 100 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस वहां पहुंची तो बदमाश फरार हो भाग गए। इसके बाद बदमाश हस्तिनापुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास भाजपा नेता अशोक चौधरी की टायल्स फैक्टरी में पहुंचे। यहां सो रहे ठेकेदार आशीष तथा मजदूर विपिन, अमित, दीनदयाल को बंधक बना लिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए इनसे आठ सौ रुपये तथा करीब ढाई हजार रुपये का सामान लूट लिया। बदमाशों ने कार की चाबी नहीं देने पर ठेकेदार आशीष को धमकाया।
विज्ञापन

बदमाशों के चले जाने के बाद ठेकेदार ने फैक्टरी मालिक अशोक चौधरी को जानकारी दी। इस पर अशोक चौधरी ने थाने में सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस का मोहल्ला तिहाई तहसील बाईपास स्थित जुड्डी पर बदमाशों से सामना हुआ। उन्हें रोकने का प्रयास किया परंतु बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए ईख में घुस गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस पर आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई तथा रात में कांबिंग की। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के स्थानीय होने का शक
बदमाशों ने रात में ही अलग-अलग स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया। वे पहचान छिपाए रखने के लिए मुंह ढके हुए थे। उन्हें रास्तों की भी बखूबी जानकारी थी। इससे साफ है कि बदमाश स्थानीय हैं।
भाजपा नेता के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
भाजपा नेता अशोक चौधरी के भाई उमेश कुमार ने बताया कि श्रीराम बाला जी सीमेंट प्रोडक्ट्स के नाम से उनकी फैक्टरी है। इसमें बदमाशों ने ठेकेदार एवं मजदूरों को बंधक बनाकर लूट की। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि मुबारिकपुर रोड पर बदमाशों की सूचना पाकर पुलिस ने तलाश शुरू की। मिल बाईपास जुड्डी के समीप आठ बदमाश हथियारों से लैस थे। उन्होंने पुलिस फायर किया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायर करते हुए पीछा किया। घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की परंतु वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed