फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loksabha Chunav: Voters of Kithore remained more aware, more than 70 percent voting took place at 150 booths

Loksabha Chunav: किठौर के मतदाता रहे अधिक जागरूक, 150 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक हुई वोटिंग

Wed, 01 May 2024 11:25 AM IST
Dimple Sirohi सैयद यासिर रज़ा, अमर उजाला, मेरठ
सैयद यासिर रज़ा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 May 2024 11:25 AM IST
सार

इस बार लोकसभा चुनाव में मेरठ की किठौर विधानसभा सीट पर मतदाता सबसे ज्यादा जागरुक दिखे। किठौर में 52 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पढ़ें ये रिपोर्ट।

विज्ञापन
Loksabha Chunav: Voters of Kithore remained more aware, more than 70 percent voting took place at 150 booths
सपा विधायक शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मेरठ जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के प्रतिशत के विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मेरठ-हापुड़ निर्वाचन क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें मेरठ सिटी, मेरठ दक्षिण, मेरठ कैंट, किठौर और हापुड़।

विज्ञापन


हापुड़ को छोड़कर बाकी चार विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां कुल 1647 बूथ बनाए गए थे। इनमें 148 बूथ ऐसे थे जहां 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और 196 बूथ ऐसे थे जहां 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Election 2024: मेरठ कैंट विधानसभा सीट के बढ़े मतदान से रोचक हुआ लोकसभा चुनाव, विपक्ष की बढ़ सकती है मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार देखें तो किठौर के मतदाता अधिक जागरूक दिखे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 396 बूथ बनाए गए थे। यहां न सिर्फ 70 प्रतिशत से अधिक मतदान करने वालों की संख्या अधिक थी, बल्कि 50 प्रतिशत से कम मतदान करने वालों की संख्या भी अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम थी। किठौर में 52 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक और मात्र 13 बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ।

कमोबेश यही हाल मेरठ शहर का रहा। शहर में बूथों की संख्या 323 थी। इसमें 46 बूथों पर मतदाताओं ने 70 प्रतिशत से अधिक मतदान किया। 17 बूथों पर मतदान का प्रतिशत 50 से कम था। 
इस मामले में सबसे खराब प्रदर्शन कैंट क्षेत्र का था। कैंट क्षेत्र में 439 कुल बूथ थे। इसमें मात्र 22 बूथ ऐसे थे जहां 70 प्रतिशत से अधिक और 92 बूथ ऐसे थे जहां 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ।

मेरठ दक्षिण में मतदाताओं में जागरूकता की कमी दिखी। यहां कुल बूथों की संख्या 489 थी। इनमें से 74 मतदान केंद्र ऐसे थे जहां पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। जबकि 28 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें: पत्नी और मां का कत्ल: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह, हत्या से पहले बीवी से कहे थे ये शब्द
 

मंजूर की तीसरी पीढ़ी भी खुद को साबित करने में जुटी
किठौर में मंजूर अहमद की तीसरी पीढ़ी भी खुद को साबित करने के लिए मैदान में दिखी। मंजूर अहमद की विरासत शाहिद मंजूर संभाल रहे हैं और वह मौजूदा समय में किठौर से विधायक हैं। शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश मतदान बढ़वाने के लिए पिता के साथ कदमताल करते दिखे।

शाहिद मंजूर का वोट राजकीय कन्या इंटर कालेज के बूथ नंबर 97 पर था। इस बूथ पर 1294 वोट थे जिसमें से 908 वोट पड़े। प्रतिशत में गणना करें तो 70.17 प्रतिशत मतदान इस बूथ पर हुआ। नवाजिश का वोट मौलाना अबुल कलाम आजाद जूनियर हाई स्कूल के बूथ नंबर चार पर था।

यहां 1020 मतों में से 735 मत यानी 72.06 प्रतिशत मत पड़े। शाहिद मंजूर के मुकाबले उनके बेटे के क्षेत्र में मतदान अधिक हुआ। अब किस बूथ पर किसने अपने उम्मीदवार को अधिक मत दिलाने में कामयाबी हासिल की यह 4 जून को नतीजे आने के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed