फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha elections: Slow pace of voting, contenders worried in Meerut Baghpat

लोकसभा चुनाव: मतदान की धीमी रफ्तार, चिंता में दावेदार, मतदाताओं को घर से निकालना बना चुनौती

Fri, 26 Apr 2024 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा में 3:00 बजे तक मतदान 47.60 प्रतिशत हुआ। प्रत्याशियों के तमाम प्रयासों के बावजूद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। दोपहर तक भी कई बूथों पर इक्का-दुक्का ही मतदाता पहुंचे।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Slow pace of voting, contenders worried in Meerut Baghpat
राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में दोपहर 3:00 बजे तक सिर्फ 47.60 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019  लोकसभा में 3:00 बजे तक 50.00 से ज्यादा मतदान हुआ था। प्रशासन और राजनीति दलों के प्रत्याशियों के तमाम प्रयासों से बावजूद मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ा। 

विज्ञापन


लोकतंत्र के महोत्सव में शुक्रवार को दूसरे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा (मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुधनगर, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा) में चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन

 

मेरठ-हापुड लोकसभा सीट पर सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मतदान करने वालों की पोलिंग बूथ पर लाइन लगी है। 12.86 प्रतिशत हुआ, जबकि 2019 लोकसभा में सिर्फ 11.21 प्रतिशत मतदान हुआ था।

आज 9:00 बजे के बाद मतदान करने की स्पीड कम हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपना मतदान किया।

दोहपर में कई जगह पर पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। खासतौर पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते दोपहर में तपती गर्मी और मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान प्रतिशत में कम हुआ है। जिसका परिणाम दोपहर 3:00 बजे तक मेरठ में सिर्फ 47.60 प्रतिशत ही मतदान हो पाया है।

हालांकि 3:00 बजे के बाद पोलिंग बूथों पर दोबारा से भीड़ लगनी शुरू हो गई। शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा।

मेरठ हापुड़ सीट दोपहर 3 बजे तक
कुल मतदान-47.60 प्रतिशत
किठौर विधानसभा-50.20 %
मेरठ कैंट-45.08 %
मेरठ शहर-48.89 %
मेरठ दक्षिण- 46.20 % हापुड़-48.60 %

अन्य सीटों पर अब तक मतदान प्रतिशत
गाजियाबाद 41.13%
अलीगढ़ 44.03%
नोएडा 44.01%
मथुरा 38.66%
बुलंदशहर 44.45%
बागपत 42.92%
अमरोहा 52%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed