लोकसभा चुनाव 2024: अतीत के नतीजों में जीत-हार का गणित, विधानसभा चुनाव के आंकड़े उभरे तो दिलचस्प होगा मुकाबला
लोकसभा चुनाव में भले ही गठबंधन की पार्टियां विधानसभा चुनाव से अलग हैं, मगर विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के सहारे भी जीत-हार का गणित लगाया जा रहा है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि मेरठ और बागपत लोकसभा क्षेत्र में यदि विधानसभा चुनावों का अतीत दोहराया गया तो परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। मेरठ से राजकुमार सैनी और बागपत से अंकित चौहान (संवाद) की रिपोर्ट...
विस्तार
मेरठ- हापुड़ लोकसभा सीट पर जनता जीत- हार के आंकड़ों का गणित लगा रही है। कुछ लोग मतदान प्रतिशत से चुनाव को देख रहे हैं तो कुछ ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले वोट प्रतिशत से लोकसभा चुनाव के परिणाम का आंकड़ा लगाना शुरू कर दिया है। जातिगत आंकड़ों को भी साधकर देखा जा रहा है। मेरठ लोकसभा की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा और दो पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।
हालांकि चुनावी समीकरण के जानकार लोकसभा चुनाव में मुददों के आधार पर होने वाले वोट से चुनाव परिणाम आने आने की बात कर रहे हैं। साथ ही विधान सभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम भी अलग तरीके से आते रहे हैं।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर विधानसभा के साथ हापुड़ विधानसभा भी आती है। निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ लोकसभा सीट पर 19 लाख 87 हजार 311 मतदाता हैं। भाजपा से अरुण गोविल, बसपा से देवव्रत त्यागी, सपा-कांग्रेस गठबंधन से सुनीता वर्मा प्रत्याशी हैं। लोकसभा चुनावों में अगर मेरठ जिले की चार और हापुड़ की एक विधान सभा सीट पर राजनीतिक दलों को 2022 के चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में हुए मतदान की बात करें तो 1244960 लाख मत पड़े थे।
2017 में मिले मतों के मुताबिक 2022 में मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर और हापुड़ विधान सभा सीट पर भाजपा का मत प्रतिशत काफी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया था। उधर मेरठ शहर और किठौर सीट पर सपा के मत प्रतिशत में भी बढोत्तरी दर्ज है। हापुड़ और मेरठ की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के मत प्रतिशत में कहीं काफी गिरावट तो कहीं कुछ राहत मिली थी। हापुड़ को छोड़कर मेरठ की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा के वोट बैंक में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि अगर लोकसभा चुनावों में भी विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में मिले वोट प्रतिशत के आंकड़े दोहराए गए तो चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आ सकते हैं।
विधानसभा चुनाव 2022
मेरठ शहर
रफीक अंसारी सपा 106395
कमल दत्त शर्मा भाजपा 80330
दिलशाद बसपा 4939
रंजन शर्मा कांग्रेस 5333
नोटा समेत कुल मतदान 201638
मेरठ दक्षिण
सोमेन्द्र तोमर भाजपा 129667
आदिल चौधरी सपा 127125
दिलशाद बसपा 39857
नसीम कुरैशी कांग्रेस 2346
नोटा समेत कुल मतदान 298393
मेरठ कैंट
अमित अग्रवाल भाजपा 162032
मनीषा अहलावत रालोद 43960
अमित शर्मा बसपा 28519
अवनीश काजला कांग्रेस 5096
नोटा समेत कुल मतदान 244493
किठौर
शाहिद मंजूर सपा 107104
सतवीर त्यागी भाजपा 104924
केपी मावी बसपा 31213
बबीता गुर्जर कांग्रेस 1589
नोटा समेत कुल मतदान 253869
हापुड़
विजय पाल भाजपा 97862
गजराज सिंह रालोद 90828
मनीष सिंह बीएसपी 50751
भावना कांग्रेस 3195
नोटा समेत कुल मतदान 246567
विधानसभा चुनाव 2017
मेरठ कैंट
सत्यप्रकाश अग्रवाल भाजपा 1,32,518
सतेन्द्र सोलंकी बीएसपी 55,899
रमेश ढींगडा कांग्रेस 39,650
संजीव धामा रालोद 3,851
मेरठ दक्षिण
सोमेन्द्र तोमर भाजपा 113225
याकूब कुरैशी बसपा 77830
आजाद सैफी कांग्रेस 69117
पप्पू गुर्जर रालोद 5462
किठौर
सत्यवीर त्यागी भाजपा 90622
शाहिद मंजूर सपा 78800
गजराज बीएसपी 62503
मतलूब गौड़ रालोद 6598
मेरठ शहर
रफीक अंसारी एसपी 103217
लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा 74448
पंकज जौली बीएसपी 12636
2019 का चुनाव परिणाम
राजेन्द्र अग्रवाल भाजपा 586184
याकूब कुरैशी बसपा 581455
हरेन्द्र अग्रवाल कांग्रेस 34479
हापुड़
विजयपाल भाजपा 84532
गजराज कांग्रेस 69526
श्रीपाल बीएसपी 58806
किसी की नैया आर तो किसी की पार
बागपत लोकसभा क्षेत्र में बगापत की छपरौली, बड़ौत, बागपत विधानसभा सीट शामिल हैं तो मेरठ जिले की सिवालखास और गाजियाबाद की मोदीनगर सीट भी आती हैं। इस सीट पर 16 लाख 65 हजार 208 मतदाता हैं। इस बार जहां रालोद-भाजपा गठबंधन से डा. राजकुमार सांगवान, इंडिया गठबंधन से अमरपाल शर्मा, बसपा से प्रवीण बंसल प्रत्याशी हैं तो अन्य चार पर्टियों के प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं।
लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं की 2022 के चुनाव की स्थिति को देखा जाए तो 16 लाख 18 हजार 487 में 10 लाख 68 हजार 731 वोट पड़े थे। इनमें भाजपा को चार लाख 77 हजार 489 वोट मिले थे।
रालोद-सपा गठबंधन को चार लाख 79 हजार 64 वोट मिले थे, जबकि बसपा को 90 हजार 306 वोट मिले और अन्य को 21 हजार 872 वोट मिले थे। 2017 में मिले वोटों के आधार पर 2022 की बात करें तो सभी सीटों पर भाजपा व रालोद-सपा को बड़ा फायदा हुआ था, मगर बसपा को काफी नुकसान हुआ।
कांग्रेस की स्थिति भी काफी खराब रही थी। अब विधानसभा चुनाव के आधार पर कयास लगाए जा रहे है कि अगर उस जैसा वोट प्रत्याशियों को मिलता है तो चुनाव परिणाम चौंका सकता है। हालांकि इस बार गठबंधन में पार्टियां अलग होने के कारण जातीय समीकरण भी थोड़े उलट दिख रहे हैं।
विधानसभा चुनाव 2022
बागपत
योगेश धामा भाजपा 100639
अहमद हमीद रालोद 94224
अरूण कसाना बसपा 12804
कुल मतदान 2,12,212
बड़ौत
केपी मलिक भाजपा 90067
जयवीर तोमर रालोद 89872
अंकित शर्मा बसपा 11183
कुल मतदान 1,93,955
छपरौली
डा. अजय कुमार रालोद 105742
सहेंद्र रमाला भाजपा 81357
शाहीन बसपा 9740
कुल मतदान 2,06,989
मोदीनगर
मंजू सिवाच भाजपा 112859
सुदेश शर्मा रालोद 78266
डा. पूनम गर्ग बसपा 26621
कुल मतदान 2,21,908
सिवालखास
गुलाम मोहम्मद रालोद 11749
मनिंदर पाल सिंह भाजपा 92567
मुकर्रम अली बसपा 29958
कुल मतदान 2,33,667
विधानसभा चुनाव 2017
बागपत
योगेश धामा भाजपा 92566
अहमद हमीद बसपा 61206
करतार भड़ाना रालोद 21751
कुलदीप उज्जवल सपा-कांग्रेस 19091
बड़ौत
केपी मलिक भाजपा 79211
साहब सिंह रालोद 52687
शोकेंद सपा 28323
लोकेश दीक्षित बसपा 21963
छपरौली
सहेंद्र रमाला रालोद 64846
सतेंद्र सिंह भाजपा 61145
मनोज चौधरी सपा 39765
राजबाला बसपा 30118
सिवालखास
जितेंद्र सतवई भाजपा 72842
यशवीर सिंह रालोद 44710
गुलाम मोहम्मद सपा 61421
नदीम बसपा 42524
मोदीनगर
मंजू सिवाच भाजपा 108631
वहाब चौधरी बसपा 42049
रामआसरे शर्मा सपा 32507
सुदेश शर्मा रालोद 29477
लोकसभा चुनाव 2019
डा. सत्यपाल सिंह भाजपा 5,19,631
चौधरी जयंत सिंह रालोद-सपा-बसपा 5,00,794