फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2024: Mathematics of win and defeat in past results, here is all equations

लोकसभा चुनाव 2024: अतीत के नतीजों में जीत-हार का गणित, विधानसभा चुनाव के आंकड़े उभरे तो दिलचस्प होगा मुकाबला

Thu, 25 Apr 2024 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2024 05:43 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में भले ही गठबंधन की पार्टियां विधानसभा चुनाव से अलग हैं, मगर विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के सहारे भी जीत-हार का गणित लगाया जा रहा है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि मेरठ और बागपत लोकसभा क्षेत्र में यदि विधानसभा चुनावों का अतीत दोहराया गया तो परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। मेरठ से राजकुमार सैनी और बागपत से अंकित चौहान (संवाद) की रिपोर्ट...
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Mathematics of win and defeat in past results, here is all equations
सुनीता वर्मा, अरुण गोविल और देवव्रत त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ- हापुड़ लोकसभा सीट पर जनता जीत- हार के आंकड़ों का गणित लगा रही है। कुछ लोग मतदान प्रतिशत से चुनाव को देख रहे हैं तो कुछ ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले वोट प्रतिशत से लोकसभा चुनाव के परिणाम का आंकड़ा लगाना शुरू कर दिया है। जातिगत आंकड़ों को भी साधकर देखा जा रहा है। मेरठ लोकसभा की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा और दो पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। 

विज्ञापन


हालांकि चुनावी समीकरण के जानकार लोकसभा चुनाव में मुददों के आधार पर होने वाले वोट से चुनाव परिणाम आने आने की बात कर रहे हैं। साथ ही विधान सभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम भी अलग तरीके से आते रहे हैं।    
विज्ञापन

 

Lok Sabha Elections 2024: Mathematics of win and defeat in past results, here is all equations
मेरठ के हस्तिनापुर में पिछले चुनाव में मतदान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर विधानसभा के साथ हापुड़ विधानसभा भी आती है। निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ लोकसभा सीट पर 19 लाख 87 हजार 311 मतदाता हैं। भाजपा से अरुण गोविल, बसपा से देवव्रत त्यागी, सपा-कांग्रेस गठबंधन से सुनीता वर्मा प्रत्याशी हैं। लोकसभा चुनावों में अगर मेरठ जिले की चार और हापुड़ की एक विधान सभा सीट पर राजनीतिक दलों को 2022 के चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में हुए मतदान की बात करें तो 1244960 लाख मत पड़े थे। 

2017 में मिले मतों के मुताबिक 2022 में मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर और हापुड़ विधान सभा सीट पर भाजपा का मत प्रतिशत काफी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया था। उधर मेरठ शहर और किठौर सीट पर सपा के मत प्रतिशत में भी बढोत्तरी दर्ज है। हापुड़ और मेरठ की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के मत प्रतिशत में कहीं काफी गिरावट तो कहीं कुछ राहत मिली थी। हापुड़ को छोड़कर मेरठ की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा के वोट बैंक में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि अगर लोकसभा चुनावों में भी विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में मिले वोट प्रतिशत के आंकड़े दोहराए गए तो चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आ सकते हैं। 

विधानसभा चुनाव 2022 
मेरठ शहर

रफीक अंसारी     सपा     106395
कमल दत्त शर्मा     भाजपा     80330
दिलशाद     बसपा     4939
रंजन शर्मा     कांग्रेस     5333
नोटा समेत कुल मतदान     201638

मेरठ दक्षिण 
सोमेन्द्र तोमर     भाजपा     129667
आदिल चौधरी     सपा     127125
दिलशाद     बसपा     39857
नसीम कुरैशी     कांग्रेस     2346
नोटा समेत कुल मतदान     298393

मेरठ कैंट 
अमित अग्रवाल     भाजपा     162032
मनीषा अहलावत     रालोद     43960
अमित शर्मा     बसपा     28519
अवनीश काजला     कांग्रेस     5096
नोटा समेत कुल मतदान     244493

किठौर 
शाहिद मंजूर     सपा     107104
सतवीर त्यागी     भाजपा     104924
केपी मावी     बसपा     31213
बबीता गुर्जर     कांग्रेस     1589
नोटा समेत कुल मतदान     253869

हापुड़ 
विजय पाल     भाजपा     97862
गजराज सिंह       रालोद      90828
मनीष सिंह        बीएसपी      50751
भावना     कांग्रेस     3195
नोटा समेत कुल मतदान     246567

विधानसभा चुनाव 2017 
मेरठ कैंट 
सत्यप्रकाश अग्रवाल     भाजपा    1,32,518    
सतेन्द्र सोलंकी     बीएसपी    55,899
रमेश ढींगडा    कांग्रेस    39,650
संजीव धामा     रालोद     3,851

मेरठ दक्षिण 
सोमेन्द्र तोमर     भाजपा     113225
याकूब कुरैशी     बसपा     77830
आजाद सैफी     कांग्रेस     69117
पप्पू गुर्जर          रालोद          5462

किठौर 
सत्यवीर त्यागी       भाजपा    90622
शाहिद मंजूर         सपा           78800
गजराज             बीएसपी        62503
मतलूब गौड़        रालोद          6598

मेरठ शहर
रफीक अंसारी     एसपी     103217
लक्ष्मीकांत वाजपेयी    भाजपा     74448
पंकज जौली     बीएसपी       12636

2019 का चुनाव परिणाम
राजेन्द्र अग्रवाल      भाजपा     586184
याकूब कुरैशी     बसपा     581455
हरेन्द्र अग्रवाल       कांग्रेस    34479

हापुड़ 
विजयपाल         भाजपा       84532
गजराज           कांग्रेस         69526
श्रीपाल             बीएसपी      58806

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: Mathematics of win and defeat in past results, here is all equations
अखिलेश यादव व अमरपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

किसी की नैया आर तो किसी की पार
बागपत लोकसभा क्षेत्र में बगापत की छपरौली, बड़ौत, बागपत विधानसभा सीट शामिल हैं तो मेरठ जिले की सिवालखास और गाजियाबाद की मोदीनगर सीट भी आती हैं। इस सीट पर 16 लाख 65 हजार 208 मतदाता हैं। इस बार जहां रालोद-भाजपा गठबंधन से डा. राजकुमार सांगवान, इंडिया गठबंधन से अमरपाल शर्मा, बसपा से प्रवीण बंसल प्रत्याशी हैं तो अन्य चार पर्टियों के प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं।  

लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं की 2022 के चुनाव की स्थिति को देखा जाए तो 16 लाख 18 हजार 487 में 10 लाख 68 हजार 731 वोट पड़े थे। इनमें भाजपा को चार लाख 77 हजार 489 वोट मिले थे।

रालोद-सपा गठबंधन को चार लाख 79 हजार 64 वोट मिले थे, जबकि बसपा को 90 हजार 306 वोट मिले और अन्य को 21 हजार 872 वोट मिले थे। 2017 में मिले वोटों के आधार पर 2022 की बात करें तो सभी सीटों पर भाजपा व रालोद-सपा को बड़ा फायदा हुआ था, मगर बसपा को काफी नुकसान हुआ।

कांग्रेस की स्थिति भी काफी खराब रही थी। अब विधानसभा चुनाव के आधार पर कयास लगाए जा रहे है कि अगर उस जैसा वोट प्रत्याशियों को मिलता है तो चुनाव परिणाम चौंका सकता है। हालांकि इस बार गठबंधन में पार्टियां अलग होने के कारण जातीय समीकरण भी थोड़े उलट दिख रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव 2022 
बागपत 

योगेश धामा    भाजपा    100639
अहमद हमीद    रालोद    94224
अरूण कसाना    बसपा    12804
कुल मतदान         2,12,212

बड़ौत 
केपी मलिक    भाजपा    90067
जयवीर तोमर    रालोद    89872
अंकित शर्मा    बसपा    11183
कुल मतदान         1,93,955 

छपरौली 
डा. अजय कुमार    रालोद    105742
सहेंद्र रमाला    भाजपा    81357
शाहीन    बसपा    9740
कुल मतदान         2,06,989 

मोदीनगर 
मंजू सिवाच    भाजपा    112859
सुदेश शर्मा    रालोद    78266
डा. पूनम गर्ग    बसपा    26621
कुल मतदान         2,21,908 

सिवालखास
गुलाम मोहम्मद    रालोद    11749
मनिंदर पाल सिंह    भाजपा    92567
मुकर्रम अली    बसपा    29958
कुल मतदान         2,33,667 

Lok Sabha Elections 2024: Mathematics of win and defeat in past results, here is all equations
रालोद की रैली - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव 2017 
बागपत 

योगेश धामा    भाजपा    92566
अहमद हमीद    बसपा    61206
करतार भड़ाना    रालोद    21751
कुलदीप उज्जवल    सपा-कांग्रेस    19091

बड़ौत 
केपी मलिक    भाजपा    79211
साहब सिंह    रालोद    52687
शोकेंद    सपा    28323
लोकेश दीक्षित    बसपा    21963

छपरौली  
सहेंद्र रमाला    रालोद    64846
सतेंद्र सिंह    भाजपा    61145
मनोज चौधरी    सपा    39765
राजबाला    बसपा    30118

सिवालखास
जितेंद्र सतवई    भाजपा    72842
यशवीर सिंह    रालोद    44710
गुलाम मोहम्मद    सपा    61421
नदीम    बसपा    42524

मोदीनगर 
मंजू सिवाच    भाजपा    108631
वहाब चौधरी    बसपा    42049
रामआसरे शर्मा    सपा    32507
सुदेश शर्मा    रालोद    29477

लोकसभा चुनाव 2019
डा. सत्यपाल सिंह भाजपा 5,19,631
चौधरी जयंत सिंह रालोद-सपा-बसपा 5,00,794

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed