फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयंत चौधरी के पास नहीं है कार, तो राजेंद्र अग्रवाल की जमापूंजी हुई दोगुनी, देखें किसकी कितनी संपत्ति

Wed, 27 Mar 2019 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Jayant Chaudhary not have a car, Rajendra Agrawal bank balance got double
जयंत चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के महादंगल में प्रथम चरण के लिए सभी पार्टियों अपने अपने धुरंधरों को मैदान में उतार चुकी है। कोई दूसरी बार इस रण में उतर रहा है तो किसी ने पहली बार नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान प्रत्याशियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति और बैंक खातों की डिटेल का शपथ पत्र भी दिया है। जानिए आखिर किस प्रत्याशी के पास है कितनी संपत्ति: -



पांच साल में दोगुनी हुई राजेंद्र अग्रवाल की संपत्ति, 20 लाख के कर्जदार भी हैं सांसद
राजेंद्र अग्रवाल ने पिछली बार चुनाव लड़ते हुए जो शपथ पत्र दिया था, उससे तुलना करें तो उनकी उनकी नगद और चल संपत्ति का जोड़ करीब दोगुना हो गया है। राजेंद्र के पास 2014 में कुल चल संपत्ति 14,45,490 रुपये थी, जबकि पत्नी उमा अग्रवाल के पास 18,58,026 रुपये थे। उमा के नाम अचल संपत्ति में चाणक्यपुरी स्थित आवास है, जिसकी उस समय कीमत 55 लाख रुपये थी, अब 66.80 लाख हो गई है। अब राजेंद्र अग्रवाल के पास 24, 56,926 रुपये नगद और बैंक खातों में हैं। दो लाख रुपये का सोना है। पत्नी के पास 11,21,083 रुपये नगद और बैंक खातों में हैं। तीन लाख रुपये के म्यूचुअल फंड में निवेश किये हुए हैं। उनके पास 20 लाख रुपये का सोना भी है। 

एक साल पुरानी स्कॉर्पियो सवा लाख की: राजेंद्र अग्रवाल के पास 2018 मॉडल की स्कोर्पियो है, जिसकी कीमत शपथ पत्र में 1,21,000 रुपये दर्शायी गई है। इतनी सस्ती गाड़ी की बात हजम नहीं होती। जबकि एक 2004 मॉडल बाइक भी है, जिसकी कीमत तीन हजार रुपये बताई है। 
छह राजनीतिक मुकदमे दर्ज: राजेंद्र अग्रवाल पर छह मुकदमे दर्ज हैं, सभी राजनीतिक हैं जो जुलूस, प्रदर्शन आदि के हैं। 
कर्जदार भी हैं सांसद और उनकी पत्नी: सांसद के ऊपर 8,00,375 रुपये का कर्ज है, तो पत्नी पर 11,89,719 रुपये का कर्ज है, जो उन्होंने आवास आदि के लिए बैंकों से लिया हुआ है। 

Lok sabha Elections 2019: Jayant Chaudhary not have a car, Rajendra Agrawal bank balance got double
हाजी याकूब कुरैशी, राजेंद्र अग्रवाल, हरेंद्र अग्रवाल
कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल हैं करोड़पति 
कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल गाजियाबाद के रहने वाले हैं। उनके पास कुल नगदी व चल संपत्ति 87,68,692 रुपये है। जबकि पत्नी बीना अग्रवाल के पास 2,06,86,762 रुपये की नगदी व चल संपत्ति है। हरेंद्र के पास कुल 4,91,97,000 रुपये और बीना अग्रवाल के पास 3,33,71,280 रुपये की अचल संपत्ति है। हरेंद्र के ऊपर एक आपराधिक मामला गाजियाबाद में दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उनके ऊपर 36,86,064 रुपये का ऋण भी है।
 
राजेंद्र अग्रवाल  भारतीय जनता पार्टी 
आयु  68 वर्ष 
शैक्षिक योग्यता एमएससी 
चल-अचल संपत्ति  लगभग 1.27 करोड़ 
 
हाजी याकूब कुरैशी बहुजन समाज पार्टी 
आयु  60 वर्ष 
शैक्षिक योग्यता  कक्षा 9 
चल-अचल संपत्ति लगभग 7 करोड़
 
हरेंद्र अग्रवाल  कांग्रेस 
आयु    68 वर्ष
शैक्षिक योग्यता   बीएससी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग)
चल-अचल संपत्ति    लगभग 11.20 करोड़ 
Lok sabha Elections 2019: Jayant Chaudhary not have a car, Rajendra Agrawal bank balance got double
सत्यपाल सिंह, जयंत चौधरी - फोटो : फाइल

सत्यपाल और जयंत दोनों हैं करोड़पति, नहीं है कार
लोकसभा चुनाव के रालोद और भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल कर दिया। नगदी, संपत्ति और अन्य बैंक खातों की डिटेल का शपथ पत्र दिया। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के पास कार नहीं है। यही नहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका चौधरी के पास स्विफ्ट कार है। सत्यपाल सिंह पर चुनाव आचार संहिता का मुकदमा भी दर्ज है। 

नामांकन पत्र दाखिला करने के दौरान शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने संपत्ति का खुलासा किया है। पांच साल पहले साल 2014 के चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में भी सत्यपाल सिंह के पास 91 हजार रुपये के ही जेवरात थे, इस बार भी 91 हजार रुपये के ही जेवरात दर्शाए गए हैं। सत्यपाल सिंह की पत्नी की संपत्ति में जरूर बढ़ोत्तरी हुई है। 

रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी की घोषित संपत्ति (वर्ष 2017-18)

वार्षिक आय    1,16,20,880 रुपये 
नगदी     38,138 रुपये
पत्नी की नगदी    2, 01, 430 रुपये
बैंक बैलेंस    33,44,853 रुपये
पत्नी का बैंक बैलेंस  24,80,220 रुपये
शेयर     88,40,536 रुपये
बचत बीमा  3,17, 807 रुपये
पत्नी पर आभूषण   19 हजार
कुल संपत्ति     8,83,66, 487 रुपये
कुल संपत्ति     8,83,66, 487 रुपये
कार     नहीं


भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह की घोषित संपत्ति (वर्ष 2017-18)

वार्षिक आय  7,61, 445 रुपये 
नगदी     11,700 रुपये
पत्नी की नगदी  23, 000 रुपये
बैंक बैलेंस    13, 58,780 रुपये
पत्नी का बैंक बैलेंस   7, 51, 709
शेयर       1, 50, 000
बचत बीमा     17,97,222
खुद पर आभूषण       91, 000 रुपये
पत्नी पर आभूषण  5, 97,080 रुपये 
कुल संपत्ति    36,22,58,702 रुपये
पत्नी की संपत्ति        4,18, 12, 428 रुपये
पत्नी की कार         स्विफ्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Jayant Chaudhary not have a car, Rajendra Agrawal bank balance got double
तब्बसुम हसन व प्रदीप चौधरी

10 माह में तबस्सुम की जमा पूंजी 11 लाख बढ़ी
कैराना लोकसभा सीट पर गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन की पिछले दस माह में जमा पूंजी लगभग 11 लाख रुपये बढ़ी है। कैराना लोकसभा सीट पर मई 2018 में हुए उपचुनाव में रालोद के टिकट पर गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन सांसद निर्वाचित हुई थीं। उस समय नामांकनपत्र के साथ दाखिल किए गए शपथपत्र में तबस्सुम हसन ने अपनी जमा पूंजी और संपत्ति का जो विवरण दाखिल किया था, उसके अनुसार नकद 50 हजार रुपये समेत बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं में जमा पूंजी 61,85160 रुपये और दस तोला सोना जिसकी कीमत 3,20000 रुपये होना बताया गया था।

उस समय उनकी कुल जमा पूंजी 65,05160 रुपये थी। कृषि, प्लाट और आवास समेत सभी संपत्ति 96,50000 रुपये कीमत की थी। इस बार तबस्सुम हसन ने सपा के टिकट पर गठबंधन की प्रत्याशी के रूप में नामांकनपत्र जमा किया है। नामांकनपत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में उन्होंने नकद धनराशि 45 हजार रुपये समेत बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं में जमा पूंजी 73,32848 रुपये होना बताया है। जबकि कृषि, प्लाट और आवास समेत संपत्ति और सोने की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं है। इस तरह देखा जाए तो उपचुनाव से अब तक के करीब 10 माह में तबस्सुम हसन की जमा पूंजी में 11,47688 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार की दो साल में जमा पूंजी 12 लाख बढ़ी,  
करीब दो साल पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदीप कुमार भाजपा के टिकट पर सहारनपुर जिले की गंगोह विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। विधायक प्रदीप कुमार इस बार कैराना लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी है।  विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए शपथपत्र में उन्होंने 75 हजार रुपये और गाड़ी समेत बैंक में जमा पूंजी 17,55428 रुपये होना बताया था, जबकि कुल संपत्ति 65,00000 रुपये कीमत की होना बताया था।
कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकनपत्र के साथ जमा किए शपथपत्र में विधायक ने एक लाख रुपये नकद और गाड़ी समेत बैंक में जमा पूंजी 29,86307 रुपये होना बताया है, जबकि संपत्ति ज्यों की त्यों है। संपत्ति में कोई परिवर्तन नहीं है। इस तरह से देखा जाए तो दो साल में विधायक की जमा पूंजी 12,30879 रुपये बढ़ी है।  भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार चौधरी के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो लंबित हैं। 

विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Jayant Chaudhary not have a car, Rajendra Agrawal bank balance got double
रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह - फोटो : गूगल

अजित सिंह के पास चार राज्यों में जमीन
मुजफ्फरनगर से गठबंधन प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए शपथपत्र के साथ अपनी संपत्ति की जो जानकारी दी है, इसमें उनके पास सैकड़ों बीघा जमीन और दिल्ली में व्यावसायिक कांप्लेक्स है। उनकी जमीनें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और यूपी में हैं। उन्होंने शपथ पत्र में 16 करोड़ 61 लाख 25602 की संपत्ति का ब्योरा दिया है। 

चौधरी अजित सिंह ने चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है उसके अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मौजा बासा में उनके पास 40 एकड़ जमीन है, इसका बाजार मूल्य दो करोड़ 44 लाख है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के मौजा हथनौर में 32 एकड़ जमीन है। इसका बाजार मूल्य 92 लाख 56 हजार है। यूपी के अलीगढ़ जिले के टप्पल में 1.25 एकड़ जमीन है, बाजार में इसका मूल्य 39 लाख 52 हजार है। गाजियाबाद जिले के मौजा मखरेडा में इनके पास 4.80 एकड़ जमीन है, इसका बाजार मूल्य एक करोड़ 91 लाख 70 हजार है। 

गाजियाबाद के नबीपुर में 2.80 एकड़ जमीन है, इसका बाजार मूल्य एक करोड़ 16 लाख 66 हजार 666 है। मुजफ्फरनगर जनपद के शेरपुर खादर में 8.50 एकड़ जमीन है। जमीन का बाजार मूल्य एक करोड़ 46 लाख 18 हजार है। अमरोहा जिले में मौजा शहबाजपुर में इनके पास 1.41 एकड़ जमीन है, इसकी कीमत 77 लाख 35 हजार है। इन सबके अलावा जो ब्योरा दिया गया है, उसके अनुसार दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस में इनके पास फ्लैट नंबर 2005 है। यह 2906 वर्ग फुट में है। वर्तमान में इसका बाजार मूल्य छह करोड़ दो लाख 39 हजार है। ब्योरे में चौधरी अजित सिंह ने यह भी बताया है कि उनके पास 47 हजार 349 की नकदी है। बैंक खाते में उनके पास 12 लाख 399 रूपए जमा हैं। कंपनियों में शेयर में उनका 97 लाख 25 हजार 593 लगा है। 

पांच साल में तीन करोड़ सात लाख बढ़ी आय
चौधरी अजित सिंह ने 2014 के चुनाव में अपनी कुल संपत्ति 13 करोड़ 54 लाख तीन हजार 260 की दर्शाई थी। इस बार उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 16 करोड़ 61 लाख 25602 की दर्शाई है। चौधरी अजित सिंह ने जो शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके खिलाफ न्यायालय में कोई मामला विचाराधीन नहीं है। 

यूएसए में पढ़े चौधरी अजित सिंह
चौधरी अजित सिंह ने 1965 में यूएसए के इलिनचि इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी से स्नातकोत्तर किया। इससे पहले आईआईटी खडगपुर से बीटेक और लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की। उन्होंने अपना वर्तमान पता 16 ग्रीन एवेन्यू चर्च रोड वसंत कुंज दिल्ली दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed