फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Congress announces Omwati candidate from Nagina Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, बसपा के वोटों में सेंध लगाने की कोशिश

Fri, 15 Mar 2019 11:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Congress announces Omwati candidate from Nagina Lok Sabha seat
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

कांग्रेस ने नगीना लोकसभा सीट से ओमवती को प्रत्याशी घोषित किया है। वह चार बार नगीना विधान सभा से विधायक और एक बार बिजनौर से सांसद रह चुकी हैं। ओमवती और उनके पति पूर्व आईएएस आरके सिंह की बिजनौर मुस्लिम और अनुसूचित जाति के बीच अच्छी खासी पकड़ है। कांग्रेस के इस दांव को बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।  

विज्ञापन


ओमवती पिछले करीब पांच साल से भाजपा की राजनीति कर रही थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नगीना से टिकट मांगा पर नहीं मिला। भाजपा के डाक्टर यशवंत सिंह यहां से सांसद चुने गए थे। 2017 का विधानसभा चुनाव में उन्होंने नगीना विधानसभा से भाजपा के टिकट पर लड़ा था और चुनाव हार गई। 
विज्ञापन


इसके बाद वह फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन भाजपा में उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। मौका देखकर उन्होंने व उनके पति आरके सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने फिर से नगीना सीट पर ओमवती पर दांव खेला है। ओमवती ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से ही 1985 में की थी। वे कांग्रेस के टिकट पर नगीना विधानसभा से विधायक बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे सपा में चली गईं। सपा के टिकट पर 1996 नगीना से ही विधायक और 1998 में बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद बनीं। इसके बाद वे 2002 में सपा के टिकट पर नगीना विधानसभा से फिर से विधायक बनीं। 2007 में वे बसपा में चली गईं। बसपा से नगीना सीट से फिर चुनाव जीतकर विधायक बनीं। बसपा सरकार में मंत्री रहीं। 2012 में वह बसपा के टिकट से नगीना से चुनाव हार गईं। इसके बाद मोदी लहर में उन्होंने 2013 में भाजपा का दामन थाम लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed