फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: BSP, Mayawati has new plan, and will be changed of candidates in West UP

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा ने चला नया दांव, जोन इंचार्जों को सौंपी यह अहम जिम्मेदारी

Mon, 04 Mar 2019 01:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BSP, Mayawati has new plan, and will be changed of candidates in West UP
बीएसपी लोगो

बसपा ने यूपी को दो भागों में बांटकर जिस तरह से जोन इंचार्ज लगाए हैं, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि बसपा अब नए तरीके से चुनावी समीक्षा करेगी। पश्चिमी यूपी के तीनों इंचार्ज नए गणित पर काम करेंगे। चर्चा है कि तीन अहम सीटों पर गैर मुस्लिमों को टिकट दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में संदेश यह जा रहा है कि बसपा मुस्लिम प्रत्याशियों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी में हैं। अहम सीटों पर यह दांव खेला जाता नजर भी आ रहा था, लेकिन बसपा की नई नीति ने कई सीटों पर दावे उलट पुलट कर दिए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूरे यूपी को दो भागों में बांटा हैं। पश्चिमी यूपी में पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़, शमशुद्दीन राइन और नरेश गौतम को लगाया है। मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, बिजनौर, अमरोहा आदि सीटों पर तय माना जा रहा था कि मुस्लिम उम्मीदवार को बसपा मैदान में उतार रही है।
विज्ञापन

 
अब बदलाव के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि बिजनौर, अलीगढ़ और अमरोहा में बसपा गैर मुस्लिम को भी टिकट देने पर विचार कर रही है। इसके लिए तीनों नए इंचार्ज सभी पदाधिकारियों से अलग अलग रायशुमारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने दिग्गज का भी रह सकता है हस्तक्षेप
पश्चिमी यूपी के तीन में से दो जोन इंचार्ज मेरठ के एक दिग्गज बसपाई के साथ काम कर चुके हैं। भले ही यह मुस्लिम दिग्गज इस समय पश्चिमी यूपी में काम नहीं कर रहे हों पर माना जा रहा है कि अब पश्चिमी यूपी के टिकटों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनसे सलाह ली जा सकती है।

मेरठ में भी नई कमान
आला स्तर पर ही नहीं, मेरठ में भी नई कमान दी गई है। सतपाल पेपला व कमल सिंह राज को मेरठ मंडल का इंचार्ज बनाया गया है। दिनेश काजीपुर और मुरारी लाल केन को मेरठ, बागपत और हापुड़ पर लगाया गया है। रामकुमार एवं जगरूप को मेरठ जिला प्रभारी बनाया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed