फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lok sabha election 2019: Rajnath Singh says SP-BSP have formed an alliance to stop Narendra Modi

राजनाथ सिंह का गठबंधन पर तीखा हमला, कहा- मोदी को रोकने के लिए एकसाथ आए सपा-बसपा

Sun, 14 Apr 2019 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Rajnath Singh says SP-BSP have formed an alliance to stop Narendra Modi
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

बिजनौर के नगीना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए ही सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। राजनाथ सिंह यहां द्वितीय चरण के मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक रैली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। कभी सोचा भी नहीं जा सकता था कि ये दोनों दल यूपी में एक साथ आएंगे। वे जानते थे कि 'मोदी की आंधी में हम (सपा और बसपा) अकेले तिनके की तरह बहेंगे, इसलिए वे एक साथ आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

@ANINewsUP

HM Rajnath Singh in Nagina, Bijnor: SP-BSP have formed an alliance to stop Narendra Modi ji. It could have never been imagined that these two parties will come together in UP. They knew 'Modi ki aandhi mein hum (SP and BSP) akele tinke ki tarah beh jaenge', so they came together.

नगीना लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान होना है।

पश्चिमी यूपी की नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय संघर्ष है। 2014 में मुस्लिम मतों के बिखराव और मोदी लहर के चलते भाजपा ने यह सीट जीती थी। इस बार आपसी अंतर्कलह ही भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। 

भाजपा ने प्रत्याशी डाक्टर यशवंत सिंह को मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला बसपा प्रत्याशी गिरीशचंद व कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती से है। ओमवती कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद भी दूसरी बार चुनाव मैदान में है। वह पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। 
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed