फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Locks of welding shop were broken, goods worth three lakhs were stolen

Meerut News: वैल्डिंग की दुकान के ताले तोड़े, तीन लाख का सामान चोरी

Tue, 04 Apr 2023 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 04 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Locks of welding shop were broken, goods worth three lakhs were stolen
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में बदमाश बेखौफ होकर चोरी व लूट की वारदात को अंजाम दें रहे है। हाल ही में थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से मंगलसूत्र की लूट हुई थी। पुलिस इन दोनों घटनाओं का खुलासा तक नहीं कर पाई कि रविवार की रात में चोरों ने मंगलपांडे नगर में एक वैल्डिंग की दुकान के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरी व लूट की वारदात को लेकर व्यापारियों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन

फूलबाग कॉलोनी निवासी संजय की प्रोफेसर कॉलोनी के सामने मंगलपांडे नगर में वैल्डिंग की दुकान है। वह लोहे के दरवाजे, रेलिंग और अन्य सामान बनाने का काम करते है। रविवार की तड़के चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये का माल भरकर ले गए। संजय ने बताया कि चोर गाड़ी लेकर आए थे और वह दुकान में रखी दो वैल्डिंग की मशीन, दरवाजे, रैलिंग समेत सारा सामान भरकर ले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। मामले की जानकारी मेडिकल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी की फुटेज में चोर गाड़ी में माल भरते हुए दिखाई दें रहे है। थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो महिलाओं से मंगलसूत्र लूट का नहीं हो सका खुलासा
10 दिन पहले रविवार रात में बाइकर्स गैंग ने मेडिकल थाना क्षेत्र के जाग्रति विहार सेक्टर-6 निवासी इंदू और बलवंत नगर निवासी ड्रेस डिजाइनर रूची शर्मा से मंगलसूत्र लूट लिया था। पुलिस बाइकर्स गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस टीम 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस बाइकर्स गैंग को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed