फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown update west up news in Hindi: Father of Bjp leaders driver found corona positive in Meerut, tight security in muzaffarnagar again

Lockdown: भाजपा की देहरी तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, मेरठ में साबुन गोदाम नया हाॅटस्पाॅट, मुजफ्फरनगर में फिर पसरा सन्नाटा

Wed, 22 Apr 2020 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update west up news in Hindi: Father of Bjp leaders driver found corona positive in Meerut,  tight security in muzaffarnagar again
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

मेरठ में एक तरफ जहां गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दो इलाकों मेें दहशत फैली हुई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की देहरी तक कोराना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। मेरठ में बुधवार को सब्जी मंडी व राशन की दुकानों पर भीड़ कम नजर आई।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार है जब शहर के लोगों में कोरोना को लेकर खौफ दिखाई दिया है अन्यथा हाॅटस्पाॅट को छोड़कर प्रत्येक स्थान पर लाॅकडाउन की राहत अवधि में भारी भीड़ रहती थी। उधर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के लिए फिर नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। आगे जानें कहां कैसा है हाल :-
विज्ञापन


मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में गर्भवती महिला के परिवार वालों को क्वारंटीन करने के बाद पल्लवपुरम के व्यापारियों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए पल्लवपुरम फेस-1, फेस-2 और पल्हैड़ा में दुकानें बंद रखीं। आज और कल दुकानें बंद रहेंगी। इस बीच मेडिकल स्टोर, दूध की डेरी आदि खुली रहेंगी। पल्लवपुरम क्षेत्र के सात लोगों को रिपोर्ट आज आनी बाकी है। वहीं इस क्षेत्र में पुलिस ने सख्ती बढा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साबुन गोदाम बना हॉटस्पॉट, पूरा इलाका सील
भाजपा नेता के ड्राइवर के पिता को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद बागपत रोड स्थित साबुन गोदाम को हॉटस्पॉट बना दिया गया। साबुन गोदाम का पूरा इलाका सील कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।  

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद साबुन गोदाम में टीपी नगर व रेलवे रोड पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग लगवाई गई। मेरठ जनपद में यह 24वां हॉटस्पॉट बनाया गया है। मंगलवार को पहले पल्लवपुरम और फिर साबुन गोदाम को पूरी तरह से सील किया गया है।

कोरोना पॉजिटिव के मकान से करीब एक किलोमीटर का दायरा पुलिस ने कवर कर लिया है। दोनों जगह पर सैनिटाइज का छिड़काव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव के परिवार और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया है। 

पुलिस के अनुसार मुकेश सिंघल के साथ उनका ड्राइवर कहां- कहां पर गए, इसकी भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जहां-जहां पर ड्राइवर गया उन सभी को चयनित किया जा रहा है।

शामली में लॉकडाउन के दौरान बुधवार को स्टेशनरी की दुकानें सुबह तीन घंटे खुलीं। अभिभावकों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बच्चो की किताबें खरीदीं। पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती के पालन करते हुए दुपहिया वाहनों के चालान किये। हॉटस्पॉट इलाको में पुलिस की गश्त रही है। राशन, सब्जी व जरूरी सामान की दुकानों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर सामान खरीदा।

शामली में स्टेशनरी की दुकानों को इस सप्ताह तीन दिन खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 6 से 9 बजे तक दुकानें खुलते ही ग्राहकों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। बहुत से अभिभावकों को बिना किताबे लिए वापस लौटना पड़ा।

बिजनौर में जिला प्रशासन ने सब्जी मंडियों में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है। धामपुर, चांदपुर व नगीना में एसडीएम ने चिकित्सकों की टीम से सब्जी मंडी में उपभोक्ताओं व दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। वहीं जो लोग बेवजह घरों से निकल रहे हैं ऐसे लोगों को अफसर घूम-घूमकर फटकार लगा रहे हैं।

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अब सख्ती अख्तियार कर ली गई है। इसका असर भी दिख रहा है। पहले के मुकाबले अब सड़कों पर कम भीड़ दिख रही है। बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ भी अब कम होने लगी है।

बागपत जिले में दुपहिया वाहनों पर निकलने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आवागमन रोकने के लिए बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाई गई है। हरियाणा के अलावा गाजियाबाद बॉर्डर पर दिल्ली से आवागमन रोकने के लिए एसपी ने निर्देश दिए हैं। शहर व देहात में बाजार 9 बजे तक खुले। अधिकतर स्थानों पर स्थिति सामान्य रही।

मुजफ्फरनगर में बुधवार को 6 से 9 बजे तक रियायत वाली दुकानें खुलीं। सब्जी मंडी और दाल मंडी में भीड़ रही। 9 बजते ही पुलिस ने बाजार बंद करा कर सड़कों पर घूम रहे वाहनों का चालान किया। बैंकों पर महिलाओं के भीड़ रही। पुरकाजी में 6 नए केस सामने आने पर पूरा कस्बा सील रहा, कोई दुकान नहीं खुली। उधर, खतौली में सुबह दुकानें खुली। डीएम ने पुरकाजी और खतौली कस्बे का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 17 केस आने पर पुलिस प्रशासन और सख्त हो गया है। नागरिकों को मिलने वाली रियायतों में कटौती की जाएगी। वहीं सील किए गए हाॅटस्पाट में सन्नाटा पसरा हुआ है। डीएम ने जनपद में उद्योग चलाने का आदेश वापस लेते हुए कहा है कि 3 मई तक उद्योगों को चलाने की छूट नहीं दी जाएगी। 

सहरानपुर जिले में लॉकडाउन के बीच बुधवार को मोरगंज की थोक मंडी के लिए नया रोस्टर और कलस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत  किराना कारोबारी तय रोस्टर के हिसाब से ही कारोबार कर सकेंगे। उनकी मनमानी रोकने के लिए टेलीफोनिक आर्डर बुक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आम लोगों के लिए इन दुकानों से खरीदारी नहीं हो सकेगी।

कोरोना संक्रमितों के मामले और बढ़ने के बाद हॉटस्पॉट सहित अन्य इलाकों में और सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्य मार्गों के अलावा अंदर की कई गलियों को ब्लॉक करा दिया गया है। रामपुर मनिहारान और गंगोह में इस व्यवस्था का असर अधिक देखने को मिला है।

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में अब तक जहां विदेशी सहित कई राज्यों की जमात से जुड़े जमाती और उनके संपर्क में आने वाले संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, जिले के रहने वाले जमाती बाहरी जनपदों में भी संक्रमित हो रहे हैं। इस बार रायबरेली में यहां के 17 जमातियों में संक्रमण की जानकारी अब तक मिल चुकी है। इनके अलावा और जमातियों के आने की आशंका है। 

इससे पहले भी यहां से जाने के बाद लखनऊ रहने वाले 12 जमातियों में कोरोना संक्रमण मिल चुका है। कुछ अन्य जिलों से भी सूचनाएं आती रहीं हैं। इसके चलते यहां से लेकर बाहरी जिलों में भी कोरोना से संकरण बढ़ाने में इन जमातियों की बड़ी भूमिका रही है।

इन हालात में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जिले के अंदर के अलावा बाहर मिल रहे जनपद से जुड़े जमातियों, उनके परिजनों और संपर्क में रहे लोगों की हेल्थ और ट्रेवल हिस्ट्री जुटानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed