{"_id":"5e86279d8ebc3e78ab70ad4c","slug":"lockdown-update-west-up-news-case-registered-against-150-people-including-57-foreigners-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: 57 विदेशी जमातियों समेत 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पासपोर्ट किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: 57 विदेशी जमातियों समेत 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पासपोर्ट किए जब्त
Thu, 02 Apr 2020 11:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:30 PM IST
सार
सहारनपुर में 57 विदेशियों सहित करीब 150 लोगों पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। विदेशियों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
जमातियों की लिस्ट बनाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में बृहस्पतिवार शाम तक 57 विदेशियों सहित करीब 150 लोगों पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। विदेशियों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। ये विदेशी जमाती टूरिस्ट वीजा पर जनपद के अलग- अलग क्षेत्रों में धर्म प्रचार के लिए आए थे। इन पर वीजा नियमों के दुरुपयोग और कोरोना संक्रमण के दौर में लापरवाही के आरोप हैं। कुछ और विदेशी और दूसरे राज्यों से आए जमातियों के मिलने की संभावनाएं अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
ये जमाती होम और मेडिकल क्वारंटीन पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक कोई भी जमाती संदिग्ध या संक्रमित नहीं पाया गया है। इन जमातियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सऊदी अरब और इंडोनेशिया के तीन जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। ये सभी जमाती लॉकडाउन पीरियड से पहले के बताए गए हैं। इनमें कजाकिस्तान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, बांग्लादेश, सूडान, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड, किरगिस्तान सहित अन्य देशों के हैं। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और इंटेलिजेंस टीमों के अलावा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ऐसे जमातियों को चिह्नित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 12 बांग्लादेशी जमातियों समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मस्जिद के इमाम पर हो चुकी है कार्रवाई
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में थाना कुतुबेशेर, मंडी, कोतवाली देहात, देवबंद सहित अन्य क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान 57 विदेशी जमाती अब तक चिह्नित किए गए हैं। इनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करना और महामारी एक्ट के अलावा विदेशी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इनके पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/