फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lockdown update meerut news in hindi: sealed hotspot are being monitored by drons in Western UP

लाॅकडाउन का सत्रहवां दिन: सड़कों पर सख्त हुई पुलिस, जमकर ली नियम तोड़ने वालों की खबर, सीलिंग हाॅटस्पाॅट में ड्राॅन से हो रही निगरानी 

Fri, 10 Apr 2020 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update meerut news in hindi: sealed hotspot are being monitored by drons in Western UP
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाॅटस्पाॅट सील करने के बाद जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकले, वहीं सड़कों पर भी पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया। सुपर लाॅकडाउन का असर दूसरे इलाकों में भी नजर आया।

विज्ञापन


हालांकि सुबह के समय लाॅकडाउन के राहत घंटों में लोग जरूरी सामान लेने दुकानों और सब्जी मंडी में पहुंचे। शामली और सहारनपुर में भी हाॅटस्पाॅट सूने नजर आए। वहीं आवश्यक वस्तुओं के लिए लोग कंट्रोल रूम फोन लगाते रहे। आगे जानें कहां कैसा है सत्रहवें दिन का हाल :-
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को तीन मवाना, दो परीक्षितगढ़ और एक हुमायूं नगर का सैंपल पॉजिटिव मिला है। इसमेें तीन जमाती और तीन उनके संपर्क वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में छह नए केस मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को मेरठ के 87 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 81 सैंपल नेगेटिव आए। इसके अलावा 113 सैंपल आसपास के जिलों के थे, जिसमें अमरोहा के पांच और हापुड़ के तीन सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स सुबह ही सड़कों पर उतर गई थी। हाॅटस्पाॅट इलाके सूर्यनगर में एसडीएम समेत कई आला अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, नगर निगम इन क्षेत्रों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराने में जुटा है। 

मेरठ देहात क्षेत्र में सील किए गए हाॅटस्पाॅट की ड्राॅन से निगरानी की जा रही है। उधर, सदर सब्जी मंडी, दालमंडी, नवीन मंडी, खैर नगर समेत कई बाजारों में पुलिस ने सख्ती बरती।

सहारनपुर जनपद में शहर से लेकर गांव, कस्बों तक कई पॉजिटिव केस आने के बाद से एरिया को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट वाले एरिया में प्रशासन और पुलिस लोगों को जरूरी सामान मुहैया करा रही है।

वहीं, गंगोह और रामपुर मनिहारान क्षेत्र के कुछ एरिया जिन्हें हॉटस्पॉट में बीती रात तब्दील किया गया है वहां भी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आवश्यक सामान घर तक पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों की शिकायतें भी मिली कि उन्हें जरूरी सामान नहीं मिल पाया।

प्रशासन और पुलिस का दावा है कि लगातार हॉटस्पॉट के दायरे में आने वाले लोगों को जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं। इसके अलावा डायल 112 पर आ रही शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति डायल 112 पर फोन कर किसी भी आपात स्थिति के लिए सहायता ले सकता है।

लॉकडाउन एरिया में सुबह 6 से 9 बजे तक दूध, दही, सब्जी, दवाइयां आदि लेने को लेकर सामान्य दिनों की तरह लोग बाजारों में आए चूंकि सहारनपुर के करीब चार थाना क्षेत्र हॉटस्पॉट होने के बाद पुलिस और प्रशासन बेहद सख्ती के मूड में हैं। ऐसे में बेवजह निकलने पर चालान की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Lockdown update meerut news in hindi: sealed hotspot are being monitored by drons in Western UP
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

शामली जनपद में कोरोना संक्रमित मिले 11 जमातियों के संपर्क में आने वालों की पहचान करने के लिये झिंझाना कस्बे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा  दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 40 टीमें लगाई गई हैं।

जनपद में अभी तक मिले कुल 11 जमाती में झिंझाना में आठ जमाती कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसलिये डोर टू डोर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में कोरोना संक्रमित  जमातियों के के संपर्क में आने वाले व अन्य लोगो के करीब 230 सैंपल लिये गये हैं, जिनकी अभी रिपोर्ट नही आई है। 

सीलिंग इलाको में पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट कर रहे निगरानी
जनपद में कोरोना संक्रमित प्रभावित शामली के नानुपुरी मोहल्ला, थानाभवन के गांव भैंसानी इस्लामपुर और झिंझाना के चार मोहल्ले सील किये गये हैं। सील किये इलाको में लॉकडाउन का पूर्णतया पालन कराने के लिये पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये हैं जो निगरानी कर रहे हैं।

जनपद में बाकी जगह रोज की तरह सुबह साढ़े 6 बजे से 3 घंटे तक राशन व जरूरी सामानों की दुकानें खुलीं और लोगो ने सामान खरीदा। सामान खरीदने वाले लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिये पुलिस मुस्तेद रही।

मुजफ्फरनगर जिले में तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिलने से शहरवासियों में जनपद के सील होने की आशंका बढ़ रही है। लॉकडाउन के 17वें  दिन शुक्रवार  सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच दुकानें खुलीं तो लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजारों में भीड़ रही।

दाल मंडी और सब्जी मंडी में पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग कराती रही। उधर, बैंकों पर भी रोजाना की भांति सुबह से ही भीड़ नजर आई। बाजार में बिना मास्क के घूमने वालों की पुलिस ने जमकर खबर लीए उन्हें नसीहत देकर और धमकाकर वापस भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed