फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lockdown update meerut news, in Hindi: case on those who open the market in Shukarnagar Meerut, more strictness on lockdown voilation

Lockdown UPdate UP: मेरठ के शूकरनगर में बाजार खोलने वालों पर कसेगा शिकंजा, लाॅकडाउन को लेकर और सख्त हुई पुलिस

Sun, 19 Apr 2020 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Apr 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update meerut news, in Hindi: case on those who open the market in Shukarnagar Meerut, more strictness on lockdown voilation
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी यूपी में खासकर मेरठ में लोग इसे लेकर जरा भी संजीदा नहीं हैं। शनिवार को शूकरनगर में नियमों की धज्जियां उड़ाकर बाजार खोला गया, वहीं सरधना में पुलिस को लाठी फटकार लोगों को खदेड़ना पड़ा। बिजनौर सहारनपुर समेत अन्य जिलों में जहां भी पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग घरों से बाहर घूम रहे हैं, वहीं कोरोना की दहशत के बीच जमातियों के मिलने का सिलसिला भी थमा नही है। आगे जानें किस जिले में क्या है हाल: -

विज्ञापन


मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित शकूर नगर के बाजार में दुकानें खोले जाने का वीडियो वायरल को लेकर जिलाधिकारी मेरठ अनिल ढींगरा द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दुकानदारों की चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन जनपद में लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए और कड़े कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ में आज सुबह से ही पुलिस ने सख्ती दिखाई। लाॅकडाउन की राहत अवधि को एक घंटा कम कर दिया गया है। पहले जरूरी सामान खरीदने का समय 6 से 11 बजे तक था अब इसे 6 से 10 बजे कर दिया गया है। यदि इसके बाद कोई दुकान खुली मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फलावदा के गांव महलहका मे जमातियों के संपर्क मे आए पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने और इनके स्वस्थ होने की पुष्टि होने के बाद इन्हें गांव वापस भेजा गया। 

लावड़ सब्जी मंडी में लगातार भीड़ एकत्रित होने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। रविवार सुबह पुलिस ने मंडी में इकट्ठा हुई भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने इस दौरान थोक में ही सब्जियां बेचने की हिदायत दी।

फुटकर सब्जी मंडी में बेचने पर पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी। लाठियां फटकारने के दौरान अचानक मंडी पूरी तरह खाली हो गई। पुलिस की इस कार्रवाई पर किसानों व लोगों में दहशत और भगदड़ का माहौल रहा।

बागपत जिले में बाजार एक घंटा देरी तक खुले रहे। हॉट स्पॉट असारा, रटौल, अशरफाबाद थल और औसिक्का में अधिक सख्ती रही। राशन वितरण से सोशल डिस्टेंसिंग को झटका लगा है। जगह-जगह भीड़ लग रही है। पुलिस ने बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में चेकिंग अभियान चलाया। अब तक 20 चालान काटे गए हैं।

मुजफ्फरनगर प्रशासन की ओर से सुबह 6 से 9 बजे तक का दुकान खोलने की परमिशन दी गई। स्टेशनरी की दुकानें खुलने से नागरिकों को मिली राहत। पुलिस ने बाइक सवारों पर सख्ती बरती। इस दौरान मीनाक्षी चौक, शिव चौक पर बाइकों के चालान किए गए।

हॉटस्पॉट किदवई नगर, शेरनगर ,बिलासपुर,पुरकाज़ी,जैननगर वाजिदपुर में कड़ी निगरानी रखी गई। घरों में होम डिलीवरी कराई गई। उधर नोएडा से आए 42 जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने से प्रशासन ने  राहत महसूस की। अभी 158 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

शामली में लॉकडाउन में सुबह 3 घंटे खरीदारी के लिए छूट दिए जाने के बाद पुलिस ने शहर में शक्ति कर दी है  दुपहिया वाहनों की बाजारों में एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। उधर, जनपद के सबसे संवेदनशील हॉटस्पॉट क्षेत्र शहर के नानू पुरी मोहल्ले में तीन जमाती मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मोहल्ले पर फोकस कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही हैं।

शामली में शुक्रवार देर आई रिपोर्ट में शामली शहर के नानु पूरा मोहल्ले के युवक को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आई लोगों की जानकारी स्वास्थ विभाग और पुलिस जुटा रही है अब तक 5 लोगों को क्वारंटीन किया चुका है। एक युवक अभी मिला नहीं है  उसका पता लगाया जा रहा है।

जिले में अब तक कोरोनावायरस की संख्या कुल 18 है जिनमें से एक युवक ठीक हो चुका है। उधर प्रदेश सरकार द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार शामली जनपद में का कार्य असंतोषजनक की श्रेणी में है। फिलहाल यही कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी जिले को लोगों से मुक्ति नहीं मिलने वाली।

बिजनौर में डीजीपी द्वारा प्रशासन को भेजे गए पत्र में जिले में लॉकडाउन का सही से पालन न होने की बात कही गई है। इस वजह से पुलिस अब पहले से भी ज्यादा सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराने की बात कह रही है।

हालांकि रविवार को बैंक बंद होने से सुबह के समय सड़कों पर चहल-पहल कम दिखी। केवल मेडिकल स्टोर पर ही कुछ लोग दिखाई दिए। रविवार को लोग घरों में ही रहे। सब्जी व फल मंडी में खरीदारी करने आने वाले लोगों की तादाद भी अब पहले से बहुत कम हो गई।

सहरानपुर में थोक मंडियों के नए स्थलों पर आज होगा मंथन
सहरानपुर जिले में  कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 तक पहुंच गई है। शहर के थाना मंडी को पूरी तरह सील किया जा चुका है। इसके चलते इस क्षेत्र में पड़ने वाली मंडियों को दूसरे स्थलों पर शिफ्ट करने पर मंथन चल रहा है।

पहले दिल्ली रोड पर थोक मंडिया ले जाने को तैयारी की जा चुकीं थीं मगर कुछ व्यापारियों के आपत्ति जताने के बाद अब मंडियों को अम्बाला रोड पर ले जाने के विकल्प भी तलाश किए जा रहे हैं। वहीं, देहात में गंगोह के बाद देवबंद को पूरी तरह सील किया जा चुका है। 

कोरोना संक्रमितों में अब भी जमाती ही आगे
जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों के सामने आए मामलों में सबसे अधिक संख्या जमातियों की ही है। इनमे निज़ामुद्दीन की तब्लीगी जमात से ताल्लुक रखने वालों के साथ ही विदेशी और कई अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

इन जामतियों में किर्गिस्तान, इंडोनेशिया के अलावा देश के गुजरात, केरल, आसाम, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आने वाली जमात से जुड़े और संपर्क में आने वाले जमाती हैं। जिले में विदेशी जामतियों सहित 80 से अधिक लोगों पर केस दर्ज होने के बावजूद लॉकडाउन का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण भी कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed