{"_id":"5e7f54698ebc3e76925034af","slug":"lockdown-update-36-guests-are-locked-in-the-house-since-marriage-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: चार दिनों से फंसे हैं 36 मेहमान, डीएम से लगाई मदद की गुहार, निकाह में हुए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: चार दिनों से फंसे हैं 36 मेहमान, डीएम से लगाई मदद की गुहार, निकाह में हुए थे शामिल
Sat, 28 Mar 2020 07:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:13 PM IST
सार
शादी में आये 36 मेहमान पिछले चार दिनों से फंसे हुए हैं। परिवार और फंसे मेहमानों ने डीएम मेरठ से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
चार दिन से फंसे हैं मेहमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी रोड ईदगाह कॉलोनी में लड़की की शादी में आये 36 मेहमान पिछले चार दिनों से फंसे हुए हैं। खाद्य सामग्री खत्म होने के बाद परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। परिवार और फंसे मेहमानों ने डीएम मेरठ से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ईदगाह कॉलोनी निवासी मौ. अनवार मंसूरी की बेटी मोहसिना की शादी 21 मार्च को जाकिर कॉलोनी निवासी नईम से हुई। अनवार के घर पर अमेठी, रायबरेली और हरदोई से करीब 36 मेहमान आए हैं। जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। शुक्रवार को खाद्य सामग्री खत्म होने पर परिवार के सामने राशन की समस्या पैदा हो गयी है। उन्होंने डीएम से मदद की गुहार लगाई है। अनवार ने सभी मेहमानों की लिस्ट जारी कर उन्हें घर भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CoronaVirus: मेरठ में रह रहे कोरोना पाॅजिटिव में मिले थे ये लक्षण, नमाज से लेकर निकाह में हुआ शामिल, सैकड़ों लोगों को संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
विकासपुरी में भी फंसे रुड़की और अलीगढ़ के पांच मेहमान फंसे हुए हैं। ये सभी विकासपुरी कॉलोनी में 21 मार्च को एक शादी समारोह में आए थे। जिसमें एहतेशाम, सुआलेहा सहित तीन महिलाएं शामिल हैं। एहतेशाम का कहना है कि प्रशासन को फंसे मेहमानों के बारे में संज्ञान लेना चाहिए। परिवार के लोग चिंतित हैं। ये सब अभी कब तक चलेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/