{"_id":"5eb45fb78ebc3e908f6867b5","slug":"lockdown-some-people-attacked-a-young-man-in-lisadigat-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: दावत के विरोध पर दुकानदार से मारपीट, जमकर पथराव और चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: दावत के विरोध पर दुकानदार से मारपीट, जमकर पथराव और चलीं गोलियां
Fri, 08 May 2020 12:52 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में अपने कारखाने में 20-25 साथियों संग दावत उड़ा रहे एक युवक को टोकना पड़ोसी को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चली। हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया है और एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अहमदनगर की गली नंबर-10 निवासी पप्पू पुत्र रमजानी की गली में ही परचून की दुकान है। गली में उसके सामने ही कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट निवासी वसीम ने अपना एंब्रॉयडरी का कारखाना लगाया हुआ है। बृहस्पतिवार को वसीम ने कारखाने पर अपने 20-25 दोस्तों को दावत के लिए बुला लिया। जब पड़ोसी पप्पू को कारखाने में लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिली तो उसने वसीम से लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते विरोध जताया। जिस पर वसीम ने पप्पू की पिटाई कर दी। उस समय लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: हॉटस्पॉट इलाके को सील करने गए अफसरों पर हमला, तस्वीरों में देखें उपद्रवियों का तांडव
विज्ञापन
रात में करीब नौ बजे वसीम फिर अपने कारखाने पर पहुंचा और गली नंबर-10 के रहने वाले नौशाद व 25-30 अन्य साथियों को बुला लाया। आरोपियों ने पप्पू को दुकान से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए और पप्पू को छुड़ाने का प्रयास किया। वसीम और उसके साथियों ने मोहल्ले वालों पर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। मोहल्ले वालों ने वसीम के दो साथियों को पकड़ लिया। जिस पर वसीम के साथियों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें पप्पू का भाई रब्बानी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से नौशाद व एक अन्य को हिरासत में लिया है। वहीं, पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा का कहना है कि रब्बानी के पैर में गोली नहीं कोई पत्थर लगा है, जिससे वह घायल हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/