{"_id":"5e7c81938ebc3e774535343f","slug":"lockdown-in-saharanpur-band-baja-na-barat-groom-arrived-on-bike-to-pick-up-bride-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बैंड बाजा न घुड़चढ़ी, खर्चा न बरात, लाॅकडाउन के चलते दुल्हन को लेने बाइक पर पहुंचा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बैंड बाजा न घुड़चढ़ी, खर्चा न बरात, लाॅकडाउन के चलते दुल्हन को लेने बाइक पर पहुंचा दूल्हा
Thu, 26 Mar 2020 03:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
lockdown in sahranpur
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को एक दूल्हा लाॅकडाउन की दहशत के बीच बिना बैंड-बाजा और बरात के ही बाइक पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंच गया। यह दूल्हा अमरोहा के गांव धनौरी माफी का रहने वाला है।
विज्ञापन
धनौरीमाफी निवासी हरपाल सिंह के बेटे कपिल देकोरोनाव की शादी गुरुवार की रात को थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव झबीरण निवासी सुरेशपाल बर्मन की बेटी कल्पना से उसकी शादी तय हुई थी। ऐसे में दोनों ओर शादी की तैयारियां लगभग पूरी थीं। लेकिन, देश में लॉकडाउन के चलते शादी का आयोजन करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
इसके चलते दुल्हे के परिजनों ने सोचा कि क्यों न दूल्हे को केवल दो ही लोगों के साथ दुल्हन लेने के लिए सहारनपुर के गांव झबीरण में भेज दिया जाय। देर रात तक परिजनों और ग्रामीणों के बीच चली बातचीत के बाद दूल्हे को ही भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को यह दूल्हा अपने एक अन्य साथी को बाइक पर बैठाकर झबीरन गांव के लिए रवाना हुआ गया। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे एक साथी के साथ बाइक पर पहुंचा।
शादी की सभी रस्में रात्रि में पूरी होने के बाद शुक्रवार को दुल्हन के परिजन अपनी बेटी को यहां से विदा कराएंगे। कोरोना की मजबूरी में कम खर्च और सादगी वाली ऐसी शादियों को काफी पसंद भी किया जा रहा है।