तेज बुखार से मौत, लॉकडाउन के चलते आखिरी समय में बेटे का चेहरा नहीं देख सके पिता
सहारनपुर में दस वर्षीय बालक की बुखार से मौत हो गई। मृतक का पिता लॉकडाउन के चलते हरियाणा के सोनीपत में फंसा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के नानौली गांव में दस वर्षीय बालक की बुखार से मौत हो गई। मृतक का पिता लॉकडाउन के चलते हरियाणा के सोनीपत में फंसा हुआ है। परिजनों ने उसके बिना ही शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
नौशाद का दस वर्षीय बेटा आसिफ गांव शेखपुरा के एक मदरसे में पढ़ता था। लॉकडाउन की घोषणा के बाद वह घर आ गया था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार अचानक आसिफ को तेज बुखार आया और उसे उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस सेवा के लिए 108 पर कॉल की, लेकिन उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई।
इसके बाद परिजन उसे प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। बकौल परिजन जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के बिना ही आसिफ को दवाइयां दीं और घर भेज दिया। शुक्रवार की सुबह अचानक फिर से आसिफ की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे चिलकाना के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: जुमे की नमाज पर लॉकडाउन का असर, हर जिले में बंद नजर आईं मस्जिदें, देखें तस्वीरें
इसके बाद उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतक का पिता नौशाद अंतिम समय में भी बेटे का चेहरा नहीं देख सका। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंदवाल का कहना है, कि बुखार से बालक की मौत की सूचना उन्हें नहीं दी गई, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम नानौली में बाहर से आए कुछ लोगों की जांच के लिए गई थी।
वार्ड पर तैनात किया चौकीदार
खाना बांटने के लिए क्वारंटीन वार्ड खोला गया था। इस बीच धीरे से युवक भाग गया। अब वार्ड पर चौकीदार तैनात कर दिया गया है। - डॉ बीएलएस कुशवाहा, सीएमएस।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/