{"_id":"5ec6cde08ebc3e902c208f31","slug":"lockdown-4-update-police-has-reached-with-cake-for-birthday-celebration-of-a-child-in-a-colony-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: केक देखकर झूम उठा बच्चा, बोला- पुलिस अंकल थैंक्यू, ऐसे मनाया जन्मदिन पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: केक देखकर झूम उठा बच्चा, बोला- पुलिस अंकल थैंक्यू, ऐसे मनाया जन्मदिन पर जश्न
Fri, 22 May 2020 12:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
केक लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने जनता के बीच में अपनी छवि सुधारने का प्रयास किया है। मेरठ में मोदीपुरम की एटूजेड कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को फोन कर बेटे के जन्मदिन की जानकारी दी। कुछ देर बाद ही दौराला पुलिस कॉलोनी में केक लेकर पहुंची। बच्चे ने पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के संग अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
एटूजेड कॉलोनी निवासी विजय राज पत्नी डॉ. अंकिता, बेटे सूर्यवीर सिंह व पिता एडवोकेट वेदपाल सिंह के साथ ग्रीन पैराडाइज में रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनके बेटे सूर्यवीर सिंह का जन्मदिन था। लॉकडाउन में सूर्यवीर सिंह ने केक मंगाने की जिद की। ऐसे में परिजन परेशान हो गए। बच्चे की ख्वाहिश को कैसे पूरा किया जाए, इसको लेकर सब चिंतित थे। इस पर विजय राज ने एसएसपी अजय साहनी को फोन कर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर एसएसपी अजय साहनी ने दौराला पुलिस को केक लेकर मौके पर जाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद दौराला पुलिस केक लेकर बच्चे के घर पहुंची। केक देखकर सूर्यवीर सिंह खुशी से झूम उठा। केक व उपहार मिलते ही उसने पुलिस अंकल को थैंक्यू बोला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में यादगार बनीं शादी की 50वीं सालगिरह, पुलिस के इस तोहफे को कभी नहीं भूल पाएंगे बुजुर्ग दंपती
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर बच्चे का जन्मदिन मनाया। पुलिस ने बच्चे को आशीर्वाद दिया। परिजनों ने फोन पर एसएसपी व दौराला पुलिस का आभार व्यक्त किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/