फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, 11 people including women were injured in two sides concflict on Eid day in Saharanpur

ईद के दिन चचेरे भाइयों के बीच संघर्ष, चलीं गोलियां, चार महिलाओं सहित 11 लोग घायल

Mon, 25 May 2020 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 May 2020 08:56 PM IST
सार

  • चचेरे भाइयों के परिवारों में चलीं गोलियां, चार महिलाओं सहित 11 घायल
  • घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया
  • ट्रैक्टर की छतरी मांगने को लेकर हुआ संघर्ष

विज्ञापन
Lockdown, 11 people including women were injured in two sides concflict on Eid day in Saharanpur
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में ट्रैक्टर की छतरी मांगने को लेकर ईद के दिन एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग तक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। संघर्ष में चार महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगी रुस्तम का साबिर अपने ट्रैक्टर को लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई आबिद ने उससे अपने ट्रैक्टर की छतरी मांगी तो साबिर ने भी अपने ट्रैक्टर का उसे दिया हुआ बंफर मांग लिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में बहस हो गई, जो खूनी संघर्ष में बदल गई। इसके बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे और दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। इसी दौरान तमाशबीन रहे 17 वर्षीय जकरिया पुत्र शाहदीन को गोली लग गई, जिससे वहां भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पाबंदी के बावजूद मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ी, पुलिस का छापा, मुकदमे की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों के लोगों को दौड़ाया। झगड़े में घायल हुए जकरिया और 50 वर्षीय बानो को पुलिस ने सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया। जहां से जकरिया की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा भी एक पक्ष के 25 वर्षीय गुलशाना, मुर्शीदा, नवाब, बाबू, साबिर, जाबिर और दूसरे पक्ष की ओर से जीशान, लाखा चोटिल हुए हैं।

कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर रहे एसएसआई राधेश्याम का कहना है कि किसी पक्ष की ओर अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि एक ही परिवार के लोगों के बीच गोली चली है। एक के पैर में गोली लगी है। जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed