साक्षरता दिवस: यूपी के इस जिले में 969 बच्चों ने नहीं देखी स्कूल की देहरी, शारदा कार्यक्रम में हुआ चिह्नांकन
-शारदा कार्यक्रम में हुआ आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन
- मोरना और चरथावल के बच्चों की संख्या सर्वाधिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा को मूल अधिकार में शामिल करने के बाद भी बहुत से ऐसे अभिभावक हैं, जो बच्चों के भविष्य को लेकर लापरवाह हैं। कुछ मामले ऐसे हैं कि बच्चों के सामने इस तरह की परिस्थितियां बन गई हैं कि वह स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूल हर दिन आए यानि शारदा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरे जिले में ऐसे बच्चों को चिह्नित करने का अभियान चलाया है, जो स्कूल नहीं जाते हैं।
पूरे जनपद में ऐसे 969 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित बच्चों में सबसे ज्यादा मोरना ब्लाक के हैं। दूसरे नंबर पर चरथावल के हैं। सबसे कम बच्चे खतौली, बुढ़ाना और शाहपुर के हैं। शारदा कार्यक्रम के जिला कोआर्डिनेटर रमेंद्र मलिक ने बताया कि इनमें जो बड़े बच्चे है, जिनकी आयु दस से ऊपर है।
इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन बच्चों को किताबें, प्रशिक्षक आदि की सभी सुविधाएं शिक्षा विभाग देगा। इन सभी बच्चों का इनके घर से निकट के स्कूल में नामांकन कराया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले में एक भी बच्चा बिना स्कूल के न रहे।
ब्लाक: बच्चों की संख्या
बघरा: 105
बुढ़ाना: 12
चरथावल 182
जानसठ 91
खतौली 6
मोरना 232
पुरकाजी 54
सदर 150
शाहपुर 11