मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि, अब बढ़ेगी ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बुधवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। करीब आधा घंटा तक हुई तेज बारिश से अब ठंड बढ़ जाएगी। वहीं मेरठ महानगर व एनसीआर क्षेत्र में हवा का रुख कम होने से पिछले दो दिन से दोबारा वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर बढ़ गया है।
हालंकि सर्दियों की शुरुआत में हुई इस बारिश के बाद मौसम में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रात के तापमान में तीन डिग्री का उछाल आया है।
पिछले तीन दिन से चल रही तेज हवा के कारण लगातार एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जा रही थी। रविवार को महानगर का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया था। सोमवार को यह 186 रह गया, लेकिन मंगलवार को फिर से यह 248 पर पहुंच गया।
एनसीआर में भी एक्यूआई में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जहां मंगलवार को मेरठ समेत आस पास के जिलों में स्मॉग छाया रहा, वहीं रात में तेज बारिश हुई। इसके अलावा गाजियाबाद में भी तेज बारिश हुई है।
मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 68 व न्यूनतम 47 प्रतिशत दर्ज की गई।
बूंदाबांदी के आसार
मंगलवार रात में हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला। अभी कल भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम और सर्द होगा। 24 घंटे में एक्यूआई का स्तर थोड़ा बढ़ा है, जो आगे भी स्थिर रहेगा। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/