फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Library in Samaypur Meerut is just like a Hotel, CM Yogi also has Appreciated

चौंक गए न: रेस्टॉरेंट नहीं, ये है मेरठ के समयपुर की लाइब्रेरी, सीएम योगी भी कर चुके हैं तारीफ

Thu, 29 Sep 2022 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Sep 2022 01:31 PM IST
सार

गांव-गांव में युवाओं को शिक्षा देने के लिए पुस्तकालय की पहल मेरठ से शुरू हुई है। यहां समयपुर का पुस्तकालय देखकर आप खुद हैरान रह जाएंगे। यह लाइब्रेरी किसी होटल से कम नहीं लगती है। इस तरह के अन्य पुस्तकालयों को बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Library in Samaypur Meerut is just like a Hotel, CM Yogi also has Appreciated
मेरठ के समयपुर की लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के गांव-गांव में युवाओं को शिक्षा देने के लिए पुस्तकालय की पहल मेरठ से शुरू हुई है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में अभी तक जिले के 12 ब्लॉक में 293 पुस्तकालय तैयार हो चुके हैं। हाल ही में रजपुरा ब्लॉक के समयपुर गांव में बना पुस्तकालय किसी फाइव स्टार होटल के कमरे से कम नहीं है। पुस्तकालय में आते ही आपको एक अलग वातावरण मिलेगा। प्रोजेक्ट की तारीफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अभियान के ऑपरेशन कायाकल्प में भी मेरठ का नाम प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल हो चुका है। इसके लिए सभी ब्लॉक स्तर पर एक आधारशिला बनाईं जा रही हैं, जिसमें प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे रोबोट, बुलेट ट्रेन आदि तकनीकों को समझकर आगे बढ़ रहे हैं। मोहिउद्दीनपुर, भटीपुरा आदि क्षेत्रों में आधारशिला बनकर तैयार हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नहीं देखी होगी नीलगाय की ऐसी भयंकर लड़ाई, देखने के लिए ठहर गए पर्यटक, कैमरे में किया कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों को किया प्रोत्साहित, होता रहा कार्य
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने गांव-गांव में ऐसे सराहनीय कार्य के लिए प्रधानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गांव में अच्छे कार्य करने के लिए प्रधानों के साथ लगातार संवाद किया। ब्लॉक प्रमुखों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे कार्यों को करने के लिए कहा, जिससे आने वाली पीढ़ी कार्यों को याद कर सके। इससे आपस में ही प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों में प्रतिस्पर्धा का माहौल बन गया। 

प्रधानों को कुछ नया करना होगा 
प्रधानों को नाली-खड़ंजों के कार्यों से निकलना होगा। अपने गांवों को आदर्श गांव में शामिल करने के लिए नए कार्य करने होंगे। इससे प्रधानों का नाम ही आगे चलकर पहचाना जाएगा। - शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed