फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   less than 100 corona patients found after 26 days

26 दिन बाद मिले कोरोना के 100 से कम मरीज

Wed, 02 Feb 2022 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
less than 100 corona patients found after 26 days
26 दिन बाद मिले कोरोना के 100 से कम मरीज
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की रफ्तार धीमी होती जा रही है। जिले में 26 दिन बाद कोरोना के 100 से कम मरीज मिले हैं। मंगलवार को 79 मरीज मिले और 96 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक एनएच-58 में एक सोसायटी में रहते थे। काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में थे। गुर्दे के मरीज थे और ब्रेन हेमरेज हुआ था। तीसरी लहर में यह सबसे ज्यादा उम्र के थे, जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई है।
कुल 364 मरीज ठीक हुए हैं। सिर्फ जयभीमनगर क्षेत्र ऐसा है, जहां दो अंकों में (16) मरीज मिले हैं, बाकी क्षेत्रों में यह संख्या एक अंक में रही। अब सक्रिय केस 1215 हैं। इनमें से 1176 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 39 अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें व्यापारी, नौकरीपेशा, छात्र-छात्राएं, पैरामेडिकल स्टाफ और फ्रंट लाइन वर्कर आदि शामिल हैं। इससे पहले इस साल पांच जनवरी को 92 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार यह संख्या 100 से ज्यादा रही है। बीच में तो इनकी तादाद कई दिन तक एक हजार के पार भी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि संक्रमण का फैलाव पहले से कम होता जा रहा है। ज्यादा सैंपलों की जांच कर कोरोना संक्रमण को कम करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed