फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard entered in Meerut city, forest department team engaged in search

Meerut: शहर में घुसा तेंदुआ, दहशत में घरों में कैद हुए लोग, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

Wed, 12 Oct 2022 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Oct 2022 12:37 PM IST
सार

मेरठ में बुधवार को फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। बताया गया कि तेंदुआ परतापुर से शहर की तरफ गया है। वहीं  दहशत से लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम पंजों के निशान के आधार पर तेंदुए को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Leopard entered in Meerut city, forest department team engaged in search
Leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। शहर के परतापुर थानाक्षेत्र के फफूंडा में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। बताया गया कि तेंदुआ फफूंडा से शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बच्चों को बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

किसान के खेत में दिखा तेंदुआ
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह परतापुर क्षेत्र के खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान देवेंद्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा। जिसके बाद ग्राम प्रधान से इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ खानपुर के जंगल से फफूंडा मेरठ शहर की ओर गया है। अब वह शहर में भी पहुंच सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather: सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप, आज से साफ रहेगा मौसम, धान-सब्जी की फसल को 40 प्रतिशत का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसान देवेंद्र सुबह सात बजे खानपुर स्थित अपने ज्वार के खेत में फसल काट रहा था। उसके पास ही स्थित ईंख के खेत में अचानक हलचल हुई। किसान ने वहां देखा तो उसे तेंदुआ दिखाई पड़ा। किसान फसल को छोड़कर गांव पहुंचा और प्रधान को सूचना दी।
 

तेदुए के शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे पदचिन्ह
प्रधान ने वन विभाग की टीम को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि तेंदुए के निशान पाए गए हैं। निशान शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे हैं।

फफूंडा की ओर से होते हुए शहर की ओर भी तेंदुआ जा सकता है। इसे लेकर विभाग की ओर से सभी आस पास के गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। टीम में एसडीओ सुभाष चौधरी, रेंजर मेरठ रामचंद, रिठानी रेंजर तारादत्त, गोपाल, कमलेश, गौरव, गुलशन सिंह आदि सदस्य तेंदुए की खौज में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed