फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laxmikant Vajpayee reached Meerut after becoming Rajya Sabha member, Says officers should not become a hindrance in development

Meerut: राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेई, कहा-विकास और जनहित में अड़चन न बनें अफसर

Fri, 10 Jun 2022 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Jun 2022 12:14 PM IST
सार

मेरठ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे। यहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अफसर शहर के विकास और जनहित के कार्यों में अड़चन न बनें।

विज्ञापन
Laxmikant Vajpayee reached Meerut after becoming Rajya Sabha member, Says officers should not become a hindrance in development
लक्ष्मीकांत वाजपेई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई राज्यसभा सदस्य बनने के बाद गुरुवार को मेरठ पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। काशी टोल प्लाजा से शाम चार बजे शुरू हुआ जुलूस मोहनपुरी स्थित आवास तक रात 10 बजे पहुंचा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते कार्यकर्ता फूल बरसाते रहे।

विज्ञापन


बीस से अधिक जगहों पर भगवा तोरण द्वार और मंच बनाए गए। डीजे पर जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गीत बजता रहा। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख वाजपेई भावुक हो गए। बोले, देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। यही मेरी ताकत हैं। वाजपेई ने अफसरों को चेताया कि विकास और जनहित में अड़चन न लाएं। उन्होंने लोगों  से कहा कि मेरठ से लखनऊ की दूरी कम कर देंगे।
विज्ञापन


डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्होंने इस बार विस चुनाव नहीं लड़ा था। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार शहर में पहुंचे वाजपेई के स्वागत में खूब जश्न हुआ। फूलों से सजे रथ में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद कांता कर्दम, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सुनील गोयल सिक्का, सुरेश जैन रितुराज, जयकरण गुप्ता, कमल दत्त शर्मा एवं नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : FIR दर्ज न करने पर भड़के मंत्री: समर्थकों के साथ थाने पहुंचे दिनेश खटीक, बाले- मुकदमा नहीं किया तो धरने पर बैठेंगे 

क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदेश महांमत्री एमएलसी अश्वनी त्यागी, प्रदेश सह संघठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सवार रहे। स्वागत समारोह में पूर्व महानगर अध्यक्ष परमात्मा शरण कंसल,एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील वाधवा, हरिकांत अहलूवालिया, मनिंदरपाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, नीरज मित्तल, निशांत गर्ग, विनय विरालिया, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, राहुल देव, वीनस शर्मा, अंकुर कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने रात 10 बजे वाजपेई के घर जाकर बधाई दी।

24 जगह भव्य स्वागत, हुई आतिशबाजी 
वाजपेई के स्वागत के लिए शहर में 24 जगह मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले से ही खड़े थे। जगह-जगह आतिशबाजी होती रही। काशी टोल से काफिला पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, जैन धर्मशाला, घंटाघर, ईव्ज चौराहा, शंकर आश्रम, मोहनपुरी पहुंचा। 

जुलूस में पुलिस के सामने मारपीट 
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जुलूस में घंटाघर पर मारपीट हो गई। आरोप है कि भाजपा नेता नरेंद्र उपाध्याय ने युवक को पुलिस के सामने पीटा। पुलिस ने दोनों को छुड़ा दिया और वहां से युवक को भगाया। पुलिस ने बताया है कि उक्त युवक पर जेब काटने का शक था, जिसके चलते वहां पर हाथापाई हो गई। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed