फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyers have announced strike after Minister Ravi Shankar statement on high court bench case

हाईकोर्ट बेंच मांग: वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान, संयुक्त बैठक में लिया गया यह बड़ा निर्णय

Fri, 22 Nov 2019 02:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Lawyers have announced strike after Minister Ravi Shankar statement on high court bench case
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : डेमो

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा संसद में दिए गए बयान पर मेरठ बार और जिला बार एसोसिएशन ने विरोध जताया। वकीलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को विरोध दिवस मनाने की घोषणा करते हुए 30 नवंबर को बुलंदशहर में होने वाली केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में आगामी रणनीति बनाने का फैसला लिया।

विज्ञापन


कचहरी स्थित पं. नानक चंद सभागार में मेरठ और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री की संयुक्त बैठक बुलाई गई। विचार विमर्श के दौरान बार के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच संसद द्वारा ही स्थापित की जा सकती है। इसके लिए राज्य सरकार या हाईकोर्ट के प्रस्ताव की आवश्यकता नहीं है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति से जुड़े पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ता आगामी 25 नवंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सांसद की प्राथमिकता में हाईकोर्ट बेंच सहित ये 5 बड़े काम, अमर उजाला संवाद में दिया हर सवाल का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं घुसने देंगे पश्चिम की किसी कचहरी में

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर मेरठ बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा तो इलाहाबाद कोर्ट के किसी भी अधिवक्ता को पश्चिम की कचहरी में घुसने नहीं दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जो भी अधिवक्ता बार काउंसिल के चेयरमैन के साथ अनुचित आचरण करेगा उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील अपने जनपद की कचहरी में घुसने नहीं देंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जो सदस्य यूपी बार काउंसिल में चुने गए हैं, उनसे हरिशंकर सिंह का पूर्ण समर्थन करने का अनुरोध किया गया।

इस बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम, महामंत्री नरेश दत्त शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, महामंत्री आनंद कश्यप, पूर्व अध्यक्ष कुंवर राजपाल सिंह, जीएस धामा, अजय त्यागी, अशोक शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा, डीडी शर्मा, उदयवीर राणा, राजेंद्र सिंह जानी, पूर्व महामंत्री जितेंद्र बना, तरुण ढाका, केपी शर्मा, आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed