फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawrence gang increasing in West UP, interrogation in fake passport case Meerut-Ghaziabad

वेस्ट यूपी में बढ़ रहे लॉरेंस के गुर्गे: मेरठ-गाजियाबाद में खंगाला जा रहा नेटवर्क, पूछताछ में खुलेंगे राज

Thu, 25 Apr 2024 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे पश्चिमी यूपी में अपनी पैठ बना रहे हैं। अब फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में क्राइम ब्रांच मेरठ और गाजियाबाद में नेटवर्क खंगाल री है।

विज्ञापन
Lawrence gang increasing in West UP, interrogation in fake passport case Meerut-Ghaziabad
लॉरेंस बिश्नोई गैंग वेस्ट यूपी में बढ़ा रहा पैठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में बीकानेर क्राइम ब्रांच ने मेरठ और गाजियाबाद में नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है। कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी निवासी राजू वैद के लॉरेंस के गुर्गों से रिश्ते तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन


बीकानेर क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है। राजू ने लॉरेंस के कितने गुर्गों के फर्जी पासपोर्ट बनवाए, इसके लिए राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

बिश्नोई के बड़े गुर्गों को फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भगाने में सहयोग करने वाले राहुल सरकार को बीकानेर पुलिस ने 31 मार्च को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। दिल्ली निवासी राहुल सरकार ने ही गैंगस्टर रोहित गोदारा को फर्जी पासपोर्ट बनाकर दिया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया। कुछ अन्य बदमाशों के फर्जी पासपोर्ट भी राहुल सरकार की ओर से बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी। 

राहुल से पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस गाजियाबाद, मेरठ सहित अन्य जिलों में उसके नेटवर्क को खंगाल रही है। इसी के चलते मंगलवार को कंकरखेड़ा सुभाषपुरी के राजू वैद को बीकानेर पुलिस पकड़कर ले गई। राजू आंबेडकर रोड पर साइबर कैफे चलाता है। इसके अलावा गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस के पास भी उसने अपना ऑफिस खोल रखा है।

राजू वैद फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले राहुल सरकार के लिए काम कर रहा था या फिर उसे राहुल ने फर्जी आईडी देकर पासपोर्ट बनवाए, ये अब तक की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी सिटी आयुष व्रिकम सिंह का कहना है कि बीकानेर से क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। वह फर्जी पासपोर्ट के मामले में राजू वैद को ले गई है। राजस्थान पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मेरठ पुलिस को सिर्फ राजू को ले जाने की जानकारी दी गई है। 

 
विज्ञापन

जेल में रहकर अपराध कराता है लॉरेंस
लॉरेंस बिश्नोई पंजाब का खतरनाक गैंगस्टर है। लॉरेंस का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हारने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया। इसके बाद उसने गैंगस्टर के साथ मिलकर अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया। सिद्दू मूसेवाला की हत्या और सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद वह सुर्खियों में आया। उसका बठिंडा जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में बंद रहने के दौरान भी गैंग चला रहा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक उसके करीब 500 शूटर हैं, जो भारत के अलावा कनाडा और कई दूसरे देशों में अपराध कर रहे हैं।
 

पश्चिमी यूपी में बढ़ रहे लॉरेंस के गुर्गे 
उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद पश्चिम के बड़े बदमाश जहां जेलों में दुबके हैं, वहीं तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी में पैर पसार रहा है। एक साल पहले लावड़ में गारमेंट व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला हो या फिर कंकरखेड़ा के पावली खुर्द गांव निवासी प्रयाग चौधरी की मई-2022 में हुई हत्या।

कई अपराधों को लॉरेंस के शूटरों ने ही अंजाम दिया। अब जिस तरह से फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले मामले में मेरठ का कनेक्शन जुड़ा है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लॉरेंस के कई शूटर जिन्होंने मेरठ में संगीन अपराध को अंजाम दिया, वे दिल्ली जेल में बंद हैं।

ऐसे में उनके खिलाफ चल रहे मुकदमों में क्या पैरवी की जा रही है, गवाहों को किस तरह से सुरक्षा दी गई है, इसे लेकर निगरानी करने वाले अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed