फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhimpur Kheri incident: farmers will stop rail in many district of western UP today including Meerut

लखीमपुर खीरी कांड पर आक्रोश: पश्चिमी यूपी में बारिश के बावजूद रेल रोकने पहुंचे किसान, पुलिस बल तैनात

Mon, 18 Oct 2021 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Oct 2021 11:13 AM IST
सार

किसानों के रेल रोको कार्यक्रम के तहत पश्चिमी यूपी के किसान नेताओं का कहना है कि वेस्ट यूपी के सभी जिलों में आज शाम 4 बजे तक रेल यातायात ठप किया जाएगा। वहीं सुबह 10 बजे से ही किसान तेज बारिश के बावजूद रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे हैं। इसे लेकर पुलिस बल अलर्ट हो गया है।
 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident: farmers will stop rail in many district of western UP today including Meerut
रेल रोको कार्यक्रम को देखते हुए स्टेशन पर पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी को लेकर आज देशभर के किसानों ने छह घंटे तक रेल रोकने का एलान किया है। इसे लेकर आज सुबह 10 बजे किसान कार्यकर्ता बारिश होने के बावजूद स्टेशनों पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली बिजनौर व सहारनपुर में किसान कार्यकर्ताओं ने रेल रोकने के लिए किसानों से स्टेशनों पर पहुंचने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मेरठ जनपद में तीन जगह कंकरखड़ा फ्लाईओवर, सकौती रेलवे स्टेशन और परतापुर स्टेशन पर रेल रोकी जा रहा है।

किसान नेताओं का कहना है कि वेस्ट यूपी के सभी जिलों में आज शाम 4 बजे तक रेल यातायात ठप किया जा रहा है। भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी व प्रवक्ता बबलू जिटौली ने बताया कि इस बार सिटी व कैंट स्टेशन पर रेल रोकने का कार्यक्रम नहीं है। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे फाटक पर ट्रेन रोकी जाएगी। वहीं आरपीएफ अलर्ट हो गया है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: चंद्रशेखर आजाद बोले- सत्ता में आए तो मुस्लिमो को देंगे आरक्षण और किसानों को एमएसपी की गारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri incident: farmers will stop rail in many district of western UP today including Meerut
रोको कार्यक्रम को देखते हुए स्टेशन पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के खतौली स्टेशन पर भी किसान नेता व कार्यकर्ता सुबह दस बजे से पहले ही पहुंचने शुरू हो गए। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता प्लेटफार्म पर बैठे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों का लगातार स्टेशन पर आना जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर खतौली रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल मौजूद है। मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा रेल रोकी गई। मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस खड़ी हुई है।

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से दिल्ली के लिए रवाना हुई। उस समय रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन का कोई कार्यकर्ता उपस्थित नहीं रहा। हालांकि यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शामली में रेलवे ट्रैक पर दरा  बिछाकर बैठै किसान नेता
शामली रेलवे स्टेशन पर भारी फोर्स तैनात है। गिनती के किसान नेता स्टेशन पहुंचे हैं, जिन्हें पुलिस ने बाहर ही रोक दिया गया। रेलवे फाटक पर भी पुलिस तैनात है। हालांकि दोपहर बाद से मानपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर भाकियू नेताओं ने दरा बिछाकर रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाया हुआ है। शामली के कांधला स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ता नहीं पहुंचे हालांकि पुलिस फोर्स तैनात रहा। 
 
बिजनौर में भी किसान नेताओं का रेल रोकने का कार्यक्रम चल रहा है। लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन को फिलहाल रेलवे कंट्रोल रूम ने बिजनौर स्टेशन पर रोक दिया है। बताया गया कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए ट्रेन को रोका गया है। हालांकि किसान तो स्टेशन पर नहीं हैं लेकिन ट्रेन रुकी है। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कोटद्वार, दिल्ली और नजीबाबाद, गजरौला ट्रेन को स्टेशन से पास रुकवाया है।

किसानों के रेल रोको आंदोलन से पश्चिमी यूपी में दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।वहीं स्टेशनों पर खड़ीं ट्रेनों में सवार यात्री बेहाल दिखे। कुछ ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम रही लेकिन स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी ट्रेनों को रोके जाने को लेकर बैचेनी नजर आई। सहारनपुर, बिजनौर समेत कई जिलों में यात्री रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बैठ हुए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed