{"_id":"60f5e0308ebc3e73532b93e2","slug":"lady-save-from-monkey-by-a-child-meerut-news-mrt548149480","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने दिखाया गजब: साहस महिला को बचाने के लिए बंदरों से भिड़ गया सात साल का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे ने दिखाया गजब: साहस महिला को बचाने के लिए बंदरों से भिड़ गया सात साल का मासूम
Tue, 20 Jul 2021 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:57 AM IST
सार
काफी देर तब बच्चा बंदरों से बचते हुए उन्हें डराता रहा। इसी दौरान महिला का शोर सुनकर बाकी लोग पहुंचे और बंदर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के राधा गार्डन कॉलोनी में बंदरों ने एक महिला पर हमला कर दिया तो एक बच्चे ने साहस दिखाते हुए बंदरों को वहां से खदेड़ दिया। कॉलोनी के लोगों ने बच्चे को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां बंदरों का काफी आतंक है। कॉलोनी निवासी महिला आशा विज पार्क में घूमने गईं थी। इसी दौरान दर्जनों बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। महिला मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन बंदरों के खौफ से कोई नजदीक जाने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
यहां तक कि पार्क में घूम रही महिलाएं भी घरों की ओर दौड़ पड़ीं। इसी दौरान कॉलोनी निवासी नवीन प्रधान के सात वर्षीय बेटे डुग्गू ने हिम्मत दिखाई। वह बंदरों के पास पहुंच गया। उसने पास ही पड़े एक डंडे को उठाया और बंदरों को भगाने लगा।
विज्ञापन
काफी देर तब बच्चा बंदरों से बचते हुए उन्हें डराता रहा। इसी दौरान महिला का शोर सुनकर बाकी लोग पहुंचे और बंदर वहां से भाग निकले। महिला का कहना था कि इस बच्चे के कारण ही वह बंदरों से बच सकी। बच्चे को इसी साहस के लिए कालोनी के लोगों ने पुरस्कृत किया।